{"_id":"23b01d11865015ee82c8d76708e9e16f","slug":"elder-brother-murder-in-the-matter-of-property-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में बड़े भाई का मर्डर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में बड़े भाई का मर्डर
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Thu, 03 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नीरपुर में बुधवार रात जमीन के विवाद में छोटे भाई ने आर्मी से रिटायर कैप्टन बड़े भाई की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपने पिता की गाड़ी लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक का बेटा और पत्नी चेन्नई में होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। पुलिस ने मृतक के भतीजे के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव नीरपुर निवासी रामौतार के चार बेटे थे। इनमें से एक सुरेंद्र की मौत पहले हो चुकी है। उसके तीन बेटे जोगेंद्र, वीरेंद्र, हरेंद्र और सुरेंद्र का बेटा विशाल जमीन का विवाद सुलझाने के लिए बुधवार को गांव आए थे। जोगेंद्र नागपुर, वीरेंद्र कोटा और हरेंद्र राजस्थान के मांढन में रहता है। रामौतार के अनुसार मृतक जोगेंद्र एक माह पहले ही आर्मी से कैप्टन रिटायर हुआ था।
विज्ञापन
बुधवार को जमीन का विवाद लगभग सुलझ गया था। 17 कनाल 17 मरला जमीन पर कुछ बात अटक गई थी। देर रात इस जमीन को लेकर वीरेंद्र और जोगेंद्र में विवाद हो गया। इसे भी परिजनों के हस्तक्षेप के बाद खत्म कर दिया गया। विवाद खत्म होने पर सब अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। देर रात वीरेंद्र भाई जोगेंद्र के कमरे में गया और कोई भारी वस्तु उसने अपने भाई के सर पर दे मारी। इससे जोगेंद्र की मौत हो गई। भाई की हत्या करने के बाद वीरेंद्र बाहर से कमरे कुंडी लगा पिता रामौतार की कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन
सुबह पिता ने देखी बेटे की लाश
सुबह 9:00 बजे तक जोगेंद्र नहीं उठा तो पिता रामौतार उसे जगाने गया। जब वह जोगेंद्र के कमरे के पास पहुंचा तो देखा कि उसके दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी हुई है। कुंडी खोलकर जब उसने भीतर देखा तो जोगेंद्र की लाश पड़ी हुई थी। बेटे की लाश देख पिता रामौतार ने अन्य परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया।
बाछौद हवाई पट्टी के पास मिली कार
जिस कार को लेकर वीरेंद्र फरार हुआ था, वह कार पुलिस ने बाछौद हवाई पट्टी के पास से बरामद कर ली है। जो पुलिस को लावारिस हालत में खड़ी मिली।
एसएचओ, डीएसपी पहुंचे मौके पर
मामले की जानकारी मिलते ही सबसे पहले महावीर चौकी प्रभारी कैलाश चंद मौके पर पहुंचे। इसके बाद शहर थाना इंचार्ज संदीप कुमार और बाद में डीएसपी राजेश कुमार सीआईए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची।
परिजन नहीं पहुंचे, नहीं हुआ पोस्टमार्टम
मृतक की पत्नी और बेटा चेन्नई में हैं। चेन्नई में कोई भी फ्लाइट या रेल सेवा बहाल न होने के कारण वे बृहस्पतिवार को गांव नहीं पहुंच पाए। इस कारण मृतक के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हो सका। पुलिस के अनुसार मृतक का पोस्टमार्टम उसके बेटे या पत्नी के आने के बाद ही करवाया जाएगा।