{"_id":"6436d0e5dcf4e1ba6e0a7593","slug":"driver-absconded-without-paying-rs-4450-of-petrol-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: 4450 रुपये का पेट्रोल डलवाकर बिना राशि दिए गाड़ी चालक फरार, बिना नंबर प्लेट की थी गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul: 4450 रुपये का पेट्रोल डलवाकर बिना राशि दिए गाड़ी चालक फरार, बिना नंबर प्लेट की थी गाड़ी
Wed, 12 Apr 2023 09:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 12 Apr 2023 09:10 PM IST
सार
गाड़ी में करीब तीन युवकों ने नकाब लगाया हुआ था। गाड़ी बिना नंबरों की सफेद रंग की स्कार्पियो थी।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में मंडी अटेली क्षेत्र में अटेली-महेंद्रगढ़ मार्ग पर मंगलवार रात्रि एक स्कार्पियो गाड़ी चालक 4450 रुपये का पेट्रोल डलवा कर बिना राशि दिए फरार हो गया। स्कार्पियो गाड़ी सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की थी। पीड़ित पंप संचालक के सेल्समैन सुगनचंद ने अटेेली थाने में शिकायत की है। पूरा मामला पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।
विज्ञापन
सेल्समैन सुगनचंद ने बताया कि मंगलवार रात्रि को पौने 9 बजे के करीब अटेली कस्बेे की तरफ से स्कार्पियो पंप पर तेल डलवाने के लिए आई। उन्होंने गाड़ी में 4450 रुपये का तेल डलवा लिया। जब उनसे तेल के पैसे मांगे तो गाड़ी को तेज गति से चला कर पंप से फरार हो गए।
विज्ञापन
गाड़ी में करीब तीन युवकों ने नकाब लगाया हुआ था। गाड़ी बिना नंबरों की सफेद रंग की स्कार्पियो थी। अटेली थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही नाकेबंदी कर वीटी कर दी थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन