फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   doughter in law, julry, scooty, friend, arest, police

बहू जेवर सहित स्कूटी लेकर हुई फरार, साथी गिरफ्तार

Tue, 08 Nov 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
 शादी के साल भर बाद 5 नवंबर को गोकलपुर में एक बहू ससुराल से डेढ़ लाख रुपये के जेवरात सहित स्कूटी लेकर अपने साथी के साथ रफूचक्कर हो गई। मामले में सास की ओर से मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी साथी को उसके मोहल्ले देवनगर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चोरी की गई स्कूटी और जेवरात को भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब आरोपी बहू की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

-------
पिछले साल नवंबर में हुई थी शादी
गांव गोकलपुर निवासी राजबाला ने बताया कि उसके बेटे पुनीत की शादी नवंबर 2015 में गांव टींट निवासी मनीषा के साथ हुई थी।  पांच नवंबर को दिन में परिवार के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। इस दौरान मनीषा घर पर अकेली थी। महिला ने आरोप लगाया है कि मनीषा मोहल्ला देवनगर निवासी हिमांशु के साथ मिल कर सोने-चांदी के करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने व स्कूटी लेकर चली गई। परिवार ने उसकी तलाश की, परंतु कहीं भी पता नहीं लग पाया। इसके बाद सदर थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी हिमांशु को देवनगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात व स्कूटी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

-------
सास की शिकायत के आधार पर उनकी पुत्रवधू और देवनगर निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पुत्रवधू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई नरेंद्र कुमार, जांचकर्ता, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed