{"_id":"570a89824f1c1b8e65c810cd","slug":"death-parents-said-to-police-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत 7 अप्रैल को गांव रघुनाथपुरा के जोहड़ में डूबने से एक युवक की मौत हो गई थी। 72 घंटे बाद पुलिस ने उसकी पहचान गांव मढ़ाला निवासी नेतराम के रूप में की है। अब परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के परिजनों के अनुसार 27 वर्षीय नेतराम पुत्र झाबरसिंह 5 अप्रैल को घर से दोपहर बाद लगभग 3 बजे उधार की वसूली के लिए गया था।
वह अपने परिजनों को यह कहकर मोटरसाइकिल लेकर निकला था कि वह उधार के रुपये लेने के लिए जा रहा है। परिजनों ने बताया कि चार दिन तक तलाश करने के बाद कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने 9 अप्रैल को इसकी शिकायत नारनौल सदर पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। पुलिस से सूचना मिले के बाद उसके परिजन रविवार शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचे जहां नेतराम का शव पहचान लिया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक रेफर कर दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि बृहस्पतिवार की सुबह केन्द्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा के पीछे एक जोहड़ में मिली थी। जिसकी जानकारी गांव के सरपंच को देने के बाद सरपंच ने पुलिस को बुलाकर शव को जोहड़ से निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया था। तभी से लाश सिविल अस्पताल में रखी हुई थी।