फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Controversy over stoning dog two sides fiercely fought with sticks

कुत्ते को पत्थर मारने को लेकर विवाद: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, एक घायल

Sat, 25 Feb 2023 02:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 25 Feb 2023 02:06 PM IST
सार

नारनौल में कुत्ते को पत्थर मारने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। पीड़ित ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह और उसका छोटा भाई घर के बाहर घूम रहे थे। उस दौरान एक युवक ने कुत्ते को पत्थर मार दिया।  

विज्ञापन
Controversy over stoning dog two sides fiercely fought with sticks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नारनौल के गांव तोताहेडी में घर से बाहर घूम रहे कुत्ते को पत्थर मारने की बात को लेकर दो पक्षों में हुई आपसी कहासुनी में विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इस झगड़ में एक पक्ष के युवक का हाथ और पसली में टूट गया। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद नारनौल से रोहतक ईलाज के लिए रैफर किया गया हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस को दी गई शिकायत में रणधीर ने बताया कि 15 फरवरी को वह और उसका छोटा भाई जोगेंद्र रात को करीब साढ़े आठ बजे घर के बाहर घूम रहे थे। उस दौरान बाहर रोड पर एक कुत्ता घूम रहा था। जिसको योगेश नाम के एक युवक ने पत्थर मार दिया। जब उसने युवक से पत्थर मारने का कार पूछा तो कहने लगा वह उसे भी पत्थर मार देगा।  जिसके पास खड़े योगेश, अज्जू और प्रवीण तीनों युवक मिलकर पीड़त को लाठी डंडो से मारने लगे।
विज्ञापन


सके बाद पीड़ित का भाई सोनू वहां आया तो उसके साथ भी मारपीट करने लगे। जिसके बाद जाते समय जान से मारने की भी धमकी देकर गए है। चोट ज्यादा होने के कारण पीड़ित को नारनौल रैफर कर दिया गया और नारनौल से रोहतक रैफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed