फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CM Flying raid ration depot After complaining to Chief Minister in Narnaul and got 315 kg more sugar

Narnaul: मुख्यमंत्री को शिकायत के बाद सीएम फ्लाइंग का राशन डिपो पर छापा, 315 किलो चीनी ज्यादा मिली

Thu, 25 May 2023 09:14 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 25 May 2023 09:14 AM IST
सार

नारनौल के बलाहा कला गांव में सीएम का जनसंवाद का कार्यक्रम था। इस दौरान एक महिला ने सीएम से शिकायत की थी कि राशन डिपो संचालक 5 किलो कि बजाय 4 किलो राशन देता हैं। सीएम ने पूछा था कि क्या डिपो वाला बोर्ड पर डेली रिपोर्ट लिखता हैं। गांव वालों ने इस पर अनभिज्ञता जाहिर की।

विज्ञापन
CM Flying raid ration depot After complaining to Chief Minister in Narnaul and got 315 kg more sugar
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के बलाहा कला गांव में बुधवार को सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम में महिला द्वारा डिपो संचालक की शिकायत पर प्रशासन हरकत में आया। कार्यक्रम के बाद सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग ने गांव के डिपो पर छापा मारा, जहां डिपो संचालक जयपाल मिला। जब जांच की तो ऑनलाइन रिकॉर्ड अनुसार गेंहू सही मिला जबकि चीनी 315 किलो ज्यादा मिली जबकि मशीन अनुसार चीनी का रिकॉर्ड शून्य था।

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज किया
पुलिस ने शिकायत पर जयपाल के खिलाफ केस दर्ज़ कर लिया हैं। यहां बता दे कि बुधवार को बलाहा कला गांव में सीएम का जनसंवाद का कार्यक्रम था। इसमें सीएम ने लोगों से उनकी शिकायत भी सुनी थी। इस दौरान एक महिला ने सीएम से शिकायत की थी कि राशन डिपो संचालक 5 किलो कि बजाय 4 किलो राशन देता हैं। सीएम ने पूछा था कि क्या डिपो वाला बोर्ड पर डेली रिपोर्ट लिखता हैं। गांव वालों ने इस पर अनभिज्ञता जाहिर की।
विज्ञापन


डिपो का औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए थे
सीएम ने डीएफएससी को पूछा कि क्या आप डिपो चेक करते हो या पहले बता देते हो। डीएफएससी ने कहा कि जांच क़ी जाती हैं। इस पर सीएम ने डीएफएससी को जिले में टीम बनाकर सभी डिपो का औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए। साथ ही पात्र से भी मिलकर उसके सामान की जांच करवाए। कार्यक्रम के कुछ देर बाद सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने गांव के राशन डिपो पर छापा मारा, जहां जांच में 315 किलो यानि 7 कट्टे चीनी ज्यादा मिली। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed