महेंद्रगढ़: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने नकली घी बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, मौके से 1.6 क्विंटल घी किया बरामद
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को कनीना में एक आइसक्रीम बनाने वाली फैक्टरी में भी छापा मारा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व गुप्तचर विभाग की टीम द्वारा माजरा चुंगी के नजदीक हरिनगर कॉलोनी में नकली घी बनाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मौके से छह टीन में से कुल 1.6 क्विंटल घी बरामद किया है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी डॉ. दीपक की देखरेख टीम द्वारा घी के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए।
सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस एवं गुप्तचर विभाग की टीम द्वारा झुग्गी झोंपड़ियों में रहने वाले लोगों के दस्तावेजों की जांच की गई जिसमें 12 आधार कार्ड मिले जो सभी कनीना में बनाए गए हैं। पुलिस द्वारा इन आधार कार्डों की भी जांच की जाएगी।
मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि माजरा चुंगी के पास हरिनगर कॉलोनी में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गुजरात के काठियावाड़ निवासी नीतू नकली घी बनाकर डोर-टू-डोर महेंद्रगढ़ क्षेत्र में लोगों को बेचता है। इस सूचना पर एक टीम का गठन किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग, जिला गुप्तचर विभाग इकाई, खाद्य आपूर्ति विभाग व सीएम उड़नदस्ते के सदस्य शामिल थे।
मंगलवार को टीम द्वारा सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े दस बजे तक छानबीन और कार्रवाई करती रही। टीम ने सुबह साढ़े सात बजे आसपास झुग्गी-झोपड़ियों की तलाशी ली। इस दौरान टीम ने झुग्गी से छह टीन मिले जिसमें 106 लीटर घी, रिफाइंड व केमिकल कब्जे में लिए गए। यह व्यक्ति काफी लंबे समय से महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांवों व शहर के मोहल्लों में डोर-टू-डोर जाकर लोगों को नकली घी बेचता था।
इसके अलावा विवाह व अन्य कार्यक्रमों में भी घी की सप्लाई करता था। इसकी शिकायत टीम को काफी लंबे समय से मिल रहीं थी। इसी को देखते हुए टीम ने मंगलवार की सुबह मौके जाकर नकली घी बनाकर बेचने वाले का भंडाफोड़ किया है। इस मौके पर जिला गुप्तचर ईकाई की ओर से उपनिरीक्षक लीलाराम, एसआई अनिल, अजय, नवीन, सतीश, संजय, नरेंद्र, पवन, संदीप बीना, सीएम फ्लाइंग की टीम में एसआई सतेंद्र, एएसआई कर्मपाल, एचसी सुनील शामिल रहे।
कनीना में आइसक्रीम फैक्टरी पर मारा छापा
मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को कनीना में एक आइसक्रीम बनाने वाली फैक्टरी में भी छापा मारा। इस दौरान सैंपल लिए गए। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि इन सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। मिलावट की आशंका को लेकर टीम ने यह कार्रवाई की है। फैक्टरी मालिक के पास लाइसेंस नहीं मिला जिसके बाद मालिक को नोटिस देकर जवाब भी मांगा गया है।
खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि मिलावट के सामान को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग समय- समय पर कार्रवाई की जाती है। मिठाई आदि की दुकानों पर छापेमारी कर सैंपल लिए जाते हैं। आइसक्रीम में विभिन्न कलर का इस्तेमाल होता है जिसमें विभिन्न प्रकार के रसायनों का प्रयोग किया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माने जाते हैं।
आइसक्रीम का स्वाद बढ़ाने के लिए भी अलग से अनावश्यक पदार्थो का इस्तेमाल होता रहा है। इस समय-समय गर्मी सीजन चल रहा है ऐसे में लोग आइसक्रीम का सेवन भी ज्यादा संख्या में कर रहे हैं। शहर के विभिन्न भागों में छोटी व बड़ी आइसक्रीम की दुकानें बाजारों में स्थित हैं। खासकर बच्चे आइसक्रीम का ज्यादा सेवन करते हैं।
मिलावट की आशंका को देखते हुए सीएम प्लाइंग व खादय आपूर्ति विभाग की टीम ने कनीना के धोकलमल पार्क के नजदीक चल रही आइसक्रीम की एक फैक्टरी में कार्रवाई की। इस फैक्टरी से तैयार माल को शहर के विभिन्न भागों में छोटी व बड़ी दुकानों पर सप्लाई किया जाता रहा है। सड़कों पर मोबाइल रेहड़ी वाले भी इन आइसक्रीम की बिक्री करते हैं।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम में शामिल एसआई सतेंद्र ने बताया कि महेंद्रगढ़ में जहां पर नकली घी बनाने का कारोबार करने वालों के सैंपल लिए गए है। उनका आधार कार्ड कनीना में बनाया गया है। जल्दी उन सब की भी जांच की जाएगी। इस मौके पर सीएम फ्लाइंग से एसआई सतेंद्र, गुप्तचर विभाग से एसआई लीलाराम, एसआई हिम्मत सिंह, बिजली विभाग से जेई राजेंद्र व अन्य शामिल रहे।