{"_id":"365073305be4dfc3920afb1122da9190","slug":"certificate-election-enrolment-case-narnaul-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर नामांकन भरने पर जिला पार्षद पर केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर नामांकन भरने पर जिला पार्षद पर केस
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Sat, 27 Feb 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड 18 से निर्वाचित जिला पार्षद पर फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर नामांकन भरने का आरोप लगा। नांगल दुर्गू निवासी श्यामसुंदर ने कोर्ट में इश्तगासा दायर कर दिया था। सुनवाई के उपरांत अदालत के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रोपड़ सराय निवासी सुमन देवी ने जिला परिषद के वार्ड 18 से चुनावी नामांकन भरा था। उन्हें करीब 160 वोटों से जीत हासिल हुई थी लेकिन नांगल दुर्गू निवासी सामाजिक कार्यकर्ता को विजेता प्रत्याशी के दस्तावेजों पर संदेह हो गया। उन्होंने आरटीआई के तहत संबंधित शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक सर्टिफिकेट की जानकारी मांगी। बोर्ड ने अलाट रोल नंबरों पर सुमन देवी का रिकार्ड होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
जिससे जिला उपायुक्त व जिला पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाया गया। किंतु उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई नहीं की, जिससे नाराज शिकायतकर्ता ने कोर्ट में मामला दायर किया। थाना प्रभारी राजकरण ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार आरोपी जिला पार्षद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छानबीन के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन