फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   CBI team reached Narnaul police station in Death case of Daungda Ahirs Girl

नारनौल: दौंगड़ा अहीर की युवती की मौत मामले में शहर थाना पहुंची CBI की टीम, नोएडा गुरुकुल में हुई थी मौत

Thu, 06 Oct 2022 06:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 06 Oct 2022 06:36 PM IST
सार

इस बारे में सीबीआई के एसएचओ सुखविंद्र सिंह ने बताया कि वह किसी मामले की जांच के लिए आए हैं। जिसकी जांच की गई है।

विज्ञापन
CBI team reached Narnaul police station in  Death case of Daungda Ahirs Girl
सीबीआई - फोटो : फाइल

विस्तार

सीबीआई की टीम गुरुवार को हरियाणा के नारनौल के शहर थाना में पहुंची। यहां टीम ने दौंगड़ा अहीर की बेटी की नोएडा गुरुकुल में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच की। इस जांच में सीबीआई के अधिकारियों ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया। उक्त तीनों की कॉल मृतका की मौत वाले दिन ही मृतका के परिजनों के साथ हुई थी। इन लोगों से कॉल के बारे में पूरी जानकारी ली गई। 

विज्ञापन


बता दें कि दौंगड़ा अहीर की एक लड़की नोएडा स्थित गुरुकुल में पढ़ती थी। गत 3 जुलाई 2020 को गुरुकुल में ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसका शव फंदे पर लटका मिला था। मौत को लेकर शुरू से ही विवादास्पद स्थिति बनी हुई थी। इस मामले में हरियाणा और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों की पुलिस भी लीपापोती कर रही थी।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें : HSEB: बच्चों को वैदिक गणित के फार्मूले पढ़ाएगा हरियाणा बोर्ड, 18 लाख के बजट से छपवाई 46 हजार पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद मृतका के परिजनों सहित क्षेत्र के लोगों ने अनेक बार धरना प्रदर्शन किया। वहीं गांव दौंगड़ा अहीर में भी कई बार पंचायत हुई। इसके बाद मामला सीबीआई तक पहुंचा। सीबीआई जांच शुरू होने के बाद गत 11 जुलाई 2022 को सीबीआई की ओर से एसजी ऐश्वर्या भाटी सुप्रीम कोर्ट में उपस्थित हुई थी। 


यह भी पढ़ें : Adampur By-election: कार्यकर्ताओं से पूछकर प्रत्याशी घोषित करेगी इनेलो, बसपा का चुनाव लड़ने से इनकार

 

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा एक सप्ताह पहले ही संबंधित जांच के हिस्से के रूप में कागजात उपलब्ध करवाए जाने के बारे में बताया था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को 4 महीने का समय दिया था। इसी मामले को लेकर सीबीआई के एसएचओ सुखविंद्र सिंह और उनकी टीम गुरुवार को शहर थाना नारनौल पहुंची।

 

टीम ने यहां पर गांव पटीकरा के एक युवक सहित शहर नारनौल के दो युवकों को पूछताछ के लिए बुलाया। इन तीनों की बातचीत मोबाइल फोन द्वारा 3 जुलाई 2020 को ही मृतका के परिजनों के साथ हुई थी। जिसके कारण इन तीनों को जांच में शामिल किया गया। जांच में शामिल लोगों में पटीकरा के युवक के अलावा मोहल्ला शिवाजी नगर और मोहल्ला मोती नगर का एक-एक युवक शामिल रहा।

 

सीबीआई अधिकारियों ने तीनों ने करीब 2 घंटे पूछताछ की। जिसके बाद तीनों को ही वापस भेज दिया। वहीं इस बारे में सीबीआई के एसएचओ सुखविंद्र सिंह ने बताया कि वह किसी मामले की जांच के लिए आए हैं। जिसकी जांच की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed