फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Buffalo stolan, farmer suffered hartattack

भैंस चोरी, किसान को आया हार्ट अटैक

Tue, 17 Nov 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल Updated Tue, 17 Nov 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
गांव भुरजट में रविवार रात चोरों ने एक किसान की दो भैंसें चोरी कर ली। वारदात के बाद भैंस मालिक महेंद्र सिंह को हार्ट अटैक आ गया। उसे नारनौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


रविवार को महेंद्र सिंह निवासी भुरजट की चोरों ने दो भैंसें चुरा ली थीं। इनकी कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। वारदात का पता चलने पर सोमवार सुबह 10 बजे महेंद्र सिंह अचानक बेहोश हो गया।
विज्ञापन


 उसकी हालत को देखकर घरवालों ने उसे नारनौल में भर्ती करवाया। महेंद्र के भाई संजय ने बताया कि महेंद्र परिवार का मुखिया है। उसके छोटे और बड़े भाई की मौत हो चुकी है, उनके बच्चों की देखभाल भी उसी के जिम्मे है। महेंद्र खेती करता है और डेयरी पर दूध देकर घर का खर्चा चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैंस मालिक महेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार रात वह और उसका छोटा भाई भैंस गुवाड़े में बांध कर सोए थे। जब वे सुबह गुहाड़ें में भैंसों को चारा डालने गए तो भैंस वहां से गायब मिली।

उन्होंने इधर-उधर भैंसों की तलाश की लेकिन भैंस नहीं मिली। सूचना आकोदा पुलिस चौका तो दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मुआयना किया। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।

विगत वर्ष भी इसी गांव से बिशंबर की भैंस चोरी हो गई थी जो आज तक नहीं मिली है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर 10 दिन में पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई तो वे हाईवे जाम कर देंगे।


तीन साल पहले भी हुईं थी 250 भैंसें चोरी:
क्षेत्र में तीन साल पहले 250 भैंसें चोरी हो गईं थी। क्षेत्र के किसान को भैंस चोरी का डर सताने लगा था। इस मामले को लेकर झगड़ौली और आसपास के गांव के लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शन को लेकर सात-आठ लोगों पर मामला दर्ज भी किया था। इसमें बहुत से किसानों को सजा भी हुई थी। भैंस चोरी के मामले को राजनीतिक मुद्दा भी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed