{"_id":"611d1d698ebc3e79cb724882","slug":"bank-manager-burnt-alive-during-road-accident-in-mahendragarh-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: खंभे से टकराने के बाद गाड़ी में लगी आग, को-ऑपरेटिव सोसायटी का बैंक मैनेजर जिंदा जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महेंद्रगढ़: खंभे से टकराने के बाद गाड़ी में लगी आग, को-ऑपरेटिव सोसायटी का बैंक मैनेजर जिंदा जला
Wed, 18 Aug 2021 08:30 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 18 Aug 2021 08:30 PM IST
सार
पुलिस ने मृतक के भाई प्रदीप के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों का सौंप दिया। मृतक प्रीतम शादीशुदा था और उनके एक बेटा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गाड़ी में आग लगने से को-ऑपरेटिव सोसायटी बैंक का मैनेजर जिंदा जल गया। मैनेजर अपने खेतों में पानी देने के लिए रात को ट्यूबवेल चलाने गया था। उस समय गाड़ी असंतुलित होकर खंभे से जा टकराई और उसमें आग लग गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
दूलोठ अहीर निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बड़ा भाई प्रीतम सिंह (45) को-ऑपरेटिव बैंक बलाह कला में ब्रांच मैनेजर था। उन्होंने गांव के साथ लगते राजस्थान क्षेत्र में खेत लिए हुए हैं और गांव में ही ट्यूबवेल लगाया हुआ है। मंगलवार रात को बिजली आने के बाद उसका भाई गाड़ी लेकर ट्यूबवेल पर मोटर चलाने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पशु आने से गाड़ी असंतुलित होकर ट्रांसफॉर्मर के खंभे से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसे में गाड़ी के इंजन में आग लग गई और गाड़ी लॉक होने से वह जिंदा जल गया। आग की तेज लपटें देखकर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड बिग्रेड बुलाया। इसके बाद आग को बुझाया गया। तब तक प्रीतम सिंह की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के भाई प्रदीप के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों का सौंप दिया। मृतक प्रीतम शादीशुदा था और उनके एक बेटा है।
विज्ञापन