फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Antisocial elements threw acid on animals in Narnaul

Narnaul: असामाजिक तत्वों ने बेजुबान पशुओं पर फेंका एसिड, एक बैल व दो गोवंश झुलसे, लोगों की पुलिस से ये मांग

Sat, 13 May 2023 06:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 13 May 2023 06:42 PM IST
सार

सामाजिक संस्था सदस्यों ने पशुओं को उपचार दिलाया है। एक गोवंश के गंभीर रूप से झुलसने पर उसे इलाज के लिए गोउपचारशाला नारनौल भेजा गया। मामले में पदाधिकारियों ने निजामपुर थाने में शिकायत दी है।

विज्ञापन
Antisocial elements threw acid on animals in Narnaul
सांकेतिक तस्वीर acid

विस्तार

हरियाणा के नारनौल के निजामपुर के गांव पवेरा में शुक्रवार को अराजक तत्वों ने एक बैल व दो गोवंश पर तेजाब डालकर जला दिया। जिससे तनाव का माहौल पैदा हो गया। मौके पर पहुंचे युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के पदाधिकारियों ने बैल और दोनों गोवंश को प्राथमिक उपचार दिया। एक गोवंश के गंभीर रूप से झुलसने पर उसे इलाज के लिए गोउपचारशाला नारनौल भेजा गया।

विज्ञापन


शुक्रवार निजामपुर रोड पर कुछ लोगों ने एक बैल और दो गोवंश को तेजाब से झुलसा देखा। तीनों बेजुबानों पर किसी ने तेजाब फेंक करके उन्हें जला दिया था। इस कारण वे इधर-उधर भाग रहे थे। बेजुबानों की यह हालत देखकर इलाके के लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने इसकी सूचना समाजसेवी संस्थाओं को दी।
विज्ञापन


जानकारी पाकर युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट के प्रमुख टिंकू व वीरेंद्र यादव आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसिड अटैक के शिकार हुए बेजुबान पशुओं को प्राथमिक उपचार दिया। एक गोवंश के अधिक झुलसने पर उसकी हालत खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर पदाधिकारियों ने उसे नारनौल में पशुओं की देखभाल व इलाज करने वाली संस्था के पास भेज दिया। मामले में पदाधिकारियों ने निजामपुर थाने में शिकायत दी है। ट्विंकल पवेरा ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है जब बेजुबानों पर अराजक तत्वों द्वारा एसिड अटैक किया गया।


एक महीने पहले भी इसी क्षेत्र में अराजक तत्वों ने गोवंश पर तेजाब फेंक करके उन्हें जला दिया था। उस समय पुलिस को जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन अब ग्रामीणों में रोष फैलता जा रहा है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों का सुराग लगा उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। इस मौके पर वीरेंद्र यादव, दीपक रंगा, सुमित महता, योगेश यादव, रोनित, इंद्रजीत, पूर्ण सैनी व मोहित शर्मा आदि ने सहायता की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed