फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   admenestrative action on rehari incroachment

रेहड़ी वालों पर चला प्रशासन का डंडा

Sat, 12 Sep 2015 11:09 PM IST
नारनौल/महेंद्रगढ़
नारनौल/महेंद्रगढ़ Updated Sat, 12 Sep 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन

शहर को साफ सुथरा रखने के लिए जिला प्रशासन ने शनिवार को सफाई अभियान शुरू किया लेकिन 10 मिनट में ही यह कार्रवाई अतिक्रमण हटाने तक पहुंच गई। नप कर्मचारियों शहर में वापस आ अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी संचालकों पर कार्रवाई की। टीम के आने पर रेहड़ी संचालक यहां-वहां भागते दिखे। हालांकि टीम का यह सफाई और अतिक्रमण अभियान सिर्फ शहर के मुख्य मार्गों तक ही सीमित रहा, शहर के अंदरूनी भाग में लगे गंदगी के अंबार टीम को दिखे ही नहीं।

विज्ञापन


सफाई अभियान के तहत शनिवार को उपायुक्त अतुल कुमार ने सफाई कर्मचारियों दल को स्थानीय महावीर चौक से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। दल ने थोड़ी देर तो सफाई की, फिर सफाई की बजाय रेहड़ी लगा अतिक्रमण करने वालों को हटाने लग गए। टीम के आने पर रेहड़ी संचालक अपना सामान समेट यहां-वहां भागने लगे। इससे सुबह-सुबह मुख्य मार्गों पर अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


पोस्टरों पुती दीवारें सुंदरता पर ग्रहण
वहीं सफाई अभियान की शुरूआत करते हुए डीसी ने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण को बनाए रखने का कार्य किसी एक वर्ग का नहीं बल्कि सभी का दायित्व है कि इस अभियान में पूरा सहयोग दे। आज सड़क के दोनों तरफ लगने वाली लगने वाली अस्थायी रेहड़ियों और जगह जगह लगने वाले पोस्टरों ने शहर की अपनी पहचान खो रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित स्थान पर लगाए रेहड़ी
डीसी ने कहा कि रेहड़ी वालों को निर्देश दे दिए गए है कि वे निर्धारित स्थान पर अपनी रेहड़ी लगाए अन्यथा सख्त कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। महावीर चौक या अन्य होर्डिंगों पर विभिन्न संस्थानों के पोस्टर या पैंफलेट चस्पा है स्वयं अपनी प्रचार सामग्री हटा लें। आदेशों की पालना न करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न प्वाइंट बनाए गए हैं। इसमें लगभग सौ अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर के सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा करने और सड़क पर अतिक्रमण किया जा रहा है। पोस्टर चस्पा करने से जहां शहर की दीवारें या चौराहों की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है वहीं अतिक्रमण से सुगम यातायात में बाधा आती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।


आमजन से सफाई रखने की अपील
उपायुक्त ने आमजन से अपील की कि वे सफाई अभियान में पूर्ण सहयोग दें। इससे शहर की अलग पहचान बने तथा बाहर ले आने वाला व्यक्ति भी बेहतर सफाई को संदेश ले जा सके। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त आरएस वर्मा, नगराधीश रोहित कुमार यादव के अलावा  कार्यकारी अभियंता धर्मवीर यादव नगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed