फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   महिपाल की हत्या मामले में आरोपियों से पुलिस ने शुरू की पूछताछ

महिपाल की हत्या मामले में आरोपियों से पुलिस ने शुरू की पूछताछ

Sat, 20 Apr 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
महिपाल की हत्या मामले में आरोपियों से पुलिस ने शुरू की पूछताछ
मंडी अटेली। गांव फतेहपुर के महिपाल की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुट गई है। सीआईए आरोपियों से पूछताछ की है। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सभी आरोपियों ने पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद जांच और तेजी की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि गांव फतेहपुर निवासी महिपाल की गत रात को पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी ने जमीनी विवाद बताते हुए जेठ रामप्रताप, देवर लालचंद व इंद्रजीत, देवरानी मंजू व गांव के एक अन्य व्यक्ति रामू पर मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने पांच व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। महिपाल का शव खून में लथपथ तोबड़ा की बणी में स्कूल के पास मिला था। उसके पास खून से सना पत्थर भी मिला था। कयास लगाए जा रहे हैं कि पत्थर मारकर महीपाल की हत्या की गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed