{"_id":"5c6d9fddbdec22629b007fcd","slug":"91550688221-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे में पुलिस ने बरामद की एटीएम मशीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
36 घंटे में पुलिस ने बरामद की एटीएम मशीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। अज्ञात चोरों द्वारा एटीएम उखाड़ने के बाद पुलिस ने 36 घंटे में ही मशीन को बरामद कर दी। पुलिस को यह मशीन गश्त के दौरान मोहल्ला महायचान रोड पर साइड में पड़ी हुई मिली। पुलिस ने मशीन को अपने कब्जे ले लिया और पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर को इसकी सूचना दे दी। लेकिन अभी तक वारदात को अंजाम देने वाले के आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें सीआईए महेंद्रगढ़ और थाना प्रभारी की बनाई हुई है। पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
बता दें कि चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क के सामने स्थित पंजाब नेेशनल बैंक के एटीएम को सोमवार की रात अज्ञात चोर उखाड़ ले गए थे। एटीएम में मात्र 6500 रुपये ही थे। रात को बूथ का शटर बंद था। रात लगभग एक बजे अज्ञात चोर एक वाहन के साथ आए बूथ पर आए थे। इस दौरान उन्होंने रात के अंधेरे में ही ताला तोड़कर अंदर घूस गए। इस दौरान वो एटीएम को उखाड़ कर गाड़ी में रखकर ले गए। बैंक ने एटीएम का ठेका टीएसआई कंपनी दिल्ली को दिया हुआ है। कंपनी के फील्ड एक्जीक्यूटिव संजीत शर्मा के बयान पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
वर्जन
पुलिस ने मोहल्ला महायचान से एटीएम मशीन बरामद कर ली है। एटीएम मशीन टूटी-फूटी पड़ी है। इसमें पैसे नहीं मिले और इसकी सूचना बैंक मैनेजर को दे दी गई है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाई हुई हैं जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
- रूपलाल शर्मा, थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।