फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   धनौंदा में महिला की मौत, पिता ने पति, सास, ननद पर हत्या का केस दर्ज कराया

धनौंदा में महिला की मौत, पिता ने पति, सास, ननद पर हत्या का केस दर्ज कराया

Wed, 31 Oct 2018 12:42 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
धनौंदा में महिला की मौत, पिता ने पति, सास, ननद पर हत्या का केस दर्ज कराया

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यृूरो
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव धनौंदा में सोमवार शाम सदिंग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति, सास और ननद पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

राजस्थान अलवर जिले के विजय नगर निवासी रंगबहादुुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी लड़की की सुशीला की शादी करीब 15 साल पहले धानौंदा निवासी जयभगवान के साथ की थी। सुशीला के साथ उसका पति जयभगवान मारपीट करता था। पिटाई के बाद जब सुशीला अलवर आ जाती तो जयभगवान उसे मनाकर ले जाता था। जयभगवान की मां रामगीरी और बहन सपना देवी भी उसके साथ मारपीट करते थे। रंग बहादुर ने बताया कि 27 अक्तूबर को सुशीला ने फोन पर बताया कि मेरे सुसराल वाले मुझे जान से मार डालेंगे। 28 अक्तूबर को लगभग 3 बजे जयभगवान ने मुझे सूचना दी कि आपकी लड़की मर गई है। आना चाहते हो या दाह संस्कार कर दें। गांव में प्रमुख व्यक्तियों के साथ गांव धनौंदा पहुंचा तो मेरी लड़की मर चुकी थी। पुलिस ने मृतका के पिता रंगबहादुर के ब्यान पर उप- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर पति जयभगवान, सास रामगीरी और ननद सपना देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मृतका कर एक लड़का और एक लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed