फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शिकायत के 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

शिकायत के 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Sun, 07 Oct 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
शिकायत के 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। शहर के रेवाड़ी रोड स्थित मालवांचल कंपनी द्वारा बेहतर रिटर्न का झांसा देकर निवेशकों से करीब 20 करोड़ रुपये ठगने की शिकायत देने के 72 घंटे बाद पुलिस हाथ खाली है। हालांकि पुलिस ने अन्य जिलों में जहां कंपनी द्वारा कार्यालय बनाए गए थे, वहां जाकर पूछताछ की है, लेकिन पुलिस को वहां से भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस द्वारा शिकायत के 72 घंटे भी कोई सुराग नहीं लगाने पर लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
बता दें कि शहर के रेवाड़ी रोड पर मालवांचल नामक कंपनी पर निवेशकों ने बेहतर रिटर्न देने के नाम सैकड़ों लोगों के करोड़ों रुपये लेकर भागने का आरोप लगा तीन दिन पूर्व महावीर चौकी पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने केस दर्ज करने के 72 घंटे बाद भी कंपनी के संचालकों और अन्य किसी कर्मचारी को हिरासत में नहीं लिया।
विज्ञापन

पीड़ितों के अनुसार कंपनी ने शुरू में उन्हें आठ से दस साल में राशि दो से तीन गुणा करने के सपने दिखाए थे। जिस कारण सैकड़ों लोग कंपनी से जुड़ गए और उन्होंने कंपनी में अपने पैसे निवेश कर दिए। परंतु कंपनी कुछ समय पूर्व अचानक से गायब हो गई। उन्होंने कंपनी कर्मचारियों से संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन उनकी तरफ कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावीर चौकी प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि उक्त कंपनी के खिलाफ रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम व अलवर में भी इस प्रकार से धोखाधड़ी कर निवेशकों के रुपये लेकर भागने के मामले दर्ज हैं। स्थानीय पुलिस वहां की पुलिस से संपर्क कर जानकारी जुटा रही है, लेकिन वहां से भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस कंपनी की अन्य शाखाओं का पता लगा रही है। ताकि वहां जाकर पूछताछ की जाए सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed