फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अवैध खनन की शिकायत पर दो बार छापेमारी, कोई नहीं आया हाथ

अवैध खनन की शिकायत पर दो बार छापेमारी, कोई नहीं आया हाथ

Sat, 29 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन की शिकायत पर दो बार छापेमारी, कोई नहीं आया हाथ
अवैध खनन की शिकायत पर दो बार छापेमारी, कोई नहीं आया हाथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। ग्राम पंचायत की शिकायत पर शुक्रवार को गांव बापडोली में खनन विभाग और पुलिस की टीम ने दो बार छापेमारी की। दोनों ही बार खनन करने वालों को पहले ही इसकी खबर हो गई। इस वजह से टीम के हाथ कुछ नहीं लगा। हालांकि, टीम ने अवैध बजरी खनन करने वालों के रास्तों और खानों को बंद कर दिया। ग्रामीणों ने इस मामले में खनन विभाग के अधिकारियों को पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। जिला खनन अधिकारी ने पांचों लोगों के नाम पुलिस को सौंप दिए। पुलिस ने भी पांचों के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बापडोली गांव की पंचायत ने वीरवार को जिला खनन अधिकारी को लिखित में गांव में अवैध खनन होने की शिकायत दी थी। जिला खनन अधिकारी राजेश सांगवान ने इस पर संज्ञान लेते हुए टीम का गठित कर पुलिस अधिकारियों को सहायता के लिए पत्र लिख दिया। पुलिस की सहायता मिलते ही खनन विभाग की टीम शुक्रवार को सुबह 10 बजे छापेमारी करने पहुंच गए। छापेमारी की सूचना अवैध खनन करने वालों को पहले ही हो गई और वे मौके से भाग गए।
विज्ञापन

कुछ अंतराल पर फिर मारा छापा
टीम ने कुछ समय बाद ही दोबारा से छापा मारा। इस बार भी टीम के हाथ कुछ नहीं लगा। गांव के लोगों ने खनन विभाग की टीम का भरपूर साथ दिया, लेकिन इसका भी फायदा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि किसी भेदिए ने छापेमारी की सूचना की खबर पहले ही अवैध खनन करने वालों के पास पहुंचा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत ने खनन अधिकारी को दी शिकायत
छापेमारी के बाद गांव की पंचायत ने खनन अधिकारी को लिखित में शिकायत दी। इसमें गांव के पांच लोगों के नाम लिखे हुए थे। गांव के लोगों ने पांचों लोगों का अवैध खनन करने में शामिल होना बताया। खनन अधिकारी ने शिकायत को गहली पुलिस चौकी को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ अवैध खनन करने का केस दर्ज कर लिया है।
नदी की ओर जाने वाले रास्ते किए बंद
खनन विभाग की टीम ने गांव से नदी की ओर जाने वाले रास्तों को जेसीबी मशीन से खुदवा दिया। गांव के लोगों के बताए अनुसार खनन विभाग ने मात्र दो ही रास्तों को छोड़ा है। अन्य रास्तों पर खनन विभाग की टीम ने 15 से 20 फीट की खाई खुदवा दी है।

गांव में यदि कोई भी व्यक्ति खनन करता है या खनन करने वालों का साथ देता है तो उसके खिलाफ पुलिस में लिखित में शिकायत दी जाएगी। गांव के लोगों को सूचना दी गई है कि कोई भी व्यक्ति खनन करता दिखाई देता है तो उसकी फोटो खींच ले। फोटो लेने के साथ ही पूरे सबूत के साथ पुलिस को फोटो सौंपी जाएगी, ताकि उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया जा सके।

-सरोज देवी, सरपंच बापडोली।

विभाग की टीम ने गांव में दो बार छापेमारी की थी। लेकिन, सभी आरोपी भाग चुके थे। टीम ने 10 से 15 अवैध खनन की खानों को ध्वस्त किया है। नदी में जाने वाले लिंक रास्तों पर खाई खुदवा दी है। इससे अवैध खनन करने वाले को रोका जा सकेगा। पंचायत ने पांच लोगों के नाम दिए हैं, जोकि पुलिस को नाम दिए हैं। सभी पर केस दर्ज करवाया जाएगा।
-राजेश सांगवान, जिला खनन अधिकारी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed