फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शहर में करीब 80 जगह पर अब भी लगे हुए हैं लोहे के पोल

शहर में करीब 80 जगह पर अब भी लगे हुए हैं लोहे के पोल

Tue, 27 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
शहर में करीब 80 जगह पर अब भी लगे हुए हैं लोहे के पोल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। बिजली निगम अपने भरसक प्रयास के बाद भी लोहे के खंभों को नहीं हटा पाया। महेंद्रगढ़ में 80 से अधिक जगहों पर लोहे के खंभे लगे हुए हैं। लोहे के खंभों में करंट आने से कई बार हादसे भी हो चुके हैं, जिस कारण पिछले दिनों गोवंश की मौत भी हो गई थी। दीवान कॉलोनी में बरसात के समय लोहे के पोल में करंट आने से लगभग एक वर्ष पहले चार बकरियों की मौत हो चुकी है। तीन-चार महीने पहले ही गोवंश करंट की चपेट में आ चुके हैं। शहर के लोग लोहे के खंभों को हटाने की मांग कई बार कर चुके हैं। लोहे के पोल होने के कारण एक पिछले सप्ताह दुकान के शटर और दूसरी दुकान में लगे फ्लैक्स बोर्ड में करंट आ गया था। इससे पहले भी शहर में इन खंभों के कारण कई हादसे हो चुके हैं। शहरवासी इस बारे में कई बार बिजली निगम के दफ्तर में शिकायत भी दे चुके हैं। शहर में करीब 80 से अधिक स्थानों पर लोहे के खंभे लगे हुए हैं। इन खंभों से गुजर रही बिजली लोगों के लिए हर समय खतरा बना रहती है। करीब 10 साल पहले बिजली निगम की ओर से बिजली के लोहे वाले खंभों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था।

यहां यहां लोहे वाले खंभे
शहर के बालाजी चौक, सिनेमा रोड, मसानी चौक, मोहल्ला ढाणी, मोहल्ला करेलिया बाजार, मोहल्ला शेरागुवाड़ी, मोहल्ला तिवाड़ियान के अलावा कई अन्य जगह पर लोहे के खंभे लगे हुए है।
विज्ञापन


बोले शहरवासी
हमारी दीवान कॉलोनी में बरसात के सीजन में बिजली के पोल में करंट आने से चार बकरियों की मौत हो गई थी। लोह के खंभों से हमेशा खतरा बना रहता है। कई बार बिजली निगम को शिकायत दे चुके हैं। जल्द से जल्द इन खंभों को बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुकेश दीवान
चार-पांच दिन पहले दुकान के बाहर लगे फलैक्स बोर्ड में करंट आ गया था। बड़ी अनहोनीे बच गई। बिजली निगम के कर्मचारियों को मौखिक रूप से करंट के बारे में जानकारी दी थी। यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
- गौरव
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगभग 800 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते है। विद्यार्थियों को करंट लगने का भय बना रहता है। बरसात के दिनों में तो बिजली के पोल में करंट रहता है। इसकी कई बार शिकायत भी दे चुके हैं।
- धर्मवीर चीकना
मेरे घर के पास लोहे का पोल लगा हुआ है। करंट लगने का भय रहता है। इन पोल को हटाकर बिजली तारें अंडरग्राउंड करनी चाहिए। गोवंश और राहगीरों को करंट का शिकार न होना पड़े।

- अमित गोयल

वर्जन
अगर दुकानदार या लोग अपने एरिया में लगे ऐसे पोल को बदलने की मांग करेंगे तो हम खंभे हटवा देंगे। गलियों में लगे खंभों को कई बार बदलना संभव नहीं हो पाता। पतली व छोटी गलियों में सीमेंट वाले खंभे नहीं जा पाते। ऐसे खंभों को बदलने का प्रयास किया जाएगा।
- बुुधवार पंवार, एक्सईएन, बिजली निगम महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed