फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जेएलएन नहर से बाईक बरामद, हादसे का अंदेशा 18-01-40

जेएलएन नहर से बाईक बरामद, हादसे का अंदेशा 18-01-40

Sun, 28 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
जेएलएन नहर से बाईक बरामद, हादसे का अंदेशा 18-01-40
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। कनीना-सिहोर मार्ग पर जवाहर लाल नेहरू नहर से पुलिस ने शनिवार को एक मोटर साइकिल बरामद की है। बाइक की हालत देखकर लग रहा है कि वह लंबे समय से नहर में पड़ी हुई है और किसी हादसे से भी इंकार नहीं किया जा सकता। बाइक की नंबर प्लेट भिवानी शाखा से पंजीकृत है। बाइक पर दुर्गा शॉकर वर्कर्स, रोहतक फव्वारा चौक चरखी दादरी का स्टीकर चिपका हुआ है। नहर में गिरी बाइक के साथ एक बोरा भी दिखाई दिया, जिसमें डेड बॉडी मानी जा रही थी लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रस्से की सहायता से उसे खंगाला तो उसमें गणेश की प्रतिमा मिली।
पुलिस ने बाइक को नहर से निकालकर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। समझा जाता है कि पिछले करीब चार माह से नहर में पानी चलने के कारण बाइक दिखाई नहीं दी लेकिन अब नहर बंद होने पर पानी कम होने से राहगीरों की नजर बाइक पर पड़ी तो हादसे का अंदेशा हुआ। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बाइक को निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया। काले रंग की हीरो होंडा सप्लेंडर प्लस बाइक को थाने लाया गया है। डीएसपी विनोद कुमार ने भी घटना स्थल का दौरा कर बारीकी से मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


धनौंदा के समीप मिली डेड बॉडी का किया अंतिम संस्कार
उल्लेखनीय है कि हाल ही में 22 अक्तूबर को इसी नहर के किनारे धनौंदा गांव के समीप एक अज्ञात व्यक्ति चोटिल हालात में गंभीर अवस्था में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने सीएचसी कनीना में दाखिल कराया था जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर किया था जहां उसने दम तोड़ दिया। अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए 72 घंटे के लिए शव रोहतक अस्पताल में रखवाया गया था। लेकिन उनकी अंतिम समय तक पहचान नहीं हो सकी। धनौंदा गांव के कार्यवाहक सरपंच रूपेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। एएसआई कृष्ण कुमार ने कहा कि मृतक अज्ञात व्यक्ति का शनिवार का नगर परिषद रोहतक की ओर से हिंदू पंरपरा के मुताबिक अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed