फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दो परिवार के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या की

दो परिवार के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या की

Sun, 28 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
दो परिवार के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। गांव सिहोर में शुक्रवार की शाम को खेत में जुताई का काम कर रहे दो युवकों पर परिवार के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनीना में भर्ती करवाया गया। जहां से उनको प्राथमिक उपचार देकर रोहतक रेफर कर दिया था। परिजन उन्हें रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर लेकर गए। जहां पर विवेक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरा घायल प्रमोद उपचाराधीन है। झगड़ा जमीनी विवाद का बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार सिहोर वासी विवेक (26) शुक्रवार शाम करीब सात बजे खेत में कार्य कर रहा था। उसका साथी प्रमोद उसके खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इस दौरान सुरेंद्र, नरेश, अजय, विजय, मुनेश, बिल्लू पहुंच गए, जिन्होंने लाठी-डंडों एवं लोहे की रॉड से दोनों युवकों पर हमला कर दिया। दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गए। घायलों को सामुदायिक केंद्र कनीना में प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। रेवाड़ी में इलाज के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया जबकि प्रमोद उपचाराधीन है। पुलिस ने विवेक की पत्नी पूनम के बयान पर छह आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले भी हुआ था झगड़ा
दोनों ही परिवारों के बीच 15 वर्ष से जमीनी विवाद चला आ रहा है। 22 अक्तूबर को भी विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत पीड़ित पक्ष की ओर से कनीना थाने में की गई थी। मृतक विवेक की पत्नी पूनम की सीएचसी में एमएलआर भी हुई थी। उसके बावजूद पुलिस की ओर से कार्रवाई में ढील बरती गई। पुलिस की ढीली कार्रवाई की वजह से आरोपियों ने वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की छह माह की बच्ची
मृतक के पिता का वर्ष 2015 में देहांत हो चुका है। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वह अपने पीछे 3 वर्ष और 6 माह की बच्ची, पत्नी व माता को छोड़ गया। ग्रामीण दबी जुबान से घटना के बारे में खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने रेवाड़ी के अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार के समय डीएसपी विनोद कुमार स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हत्यारोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है जिन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।


वर्जन
पुलिस ने मृतक विवेक की पत्नी पूनम के बयान पर उक्त आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गांव के बस स्टैंड से ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है। जल्द आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुछ दिन पहले शिकायत आई थी लेकिन संबंधित केस का आईओ दूसरे केस में जुटा हुआ था। समय की व्यस्तता के चलते मामले की जांच नहीं हो पाई थी। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आई हुई थी।
- अशोक सैनी, थाना प्रभारी कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed