फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर में कुक की मौत,दूसरा घायल-पुलिस ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुटी

ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर में कुक की मौत,दूसरा घायल-पुलिस ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुटी

Thu, 11 Oct 2018 01:02 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर में कुक की मौत,दूसरा घायल-पुलिस ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। गांव जैलाफ मोड़ के पास मंगलवार देर शाम ऑटो और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में लोक निर्माण विश्राम गृह में कार्यरत कुक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद आरोपी ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव खोड़मा निवासी 30 वर्षीय कुलदीप लोक निर्माण विश्राम गृह नारनौल में अस्थायी तौर पर कुक का कार्य करता था। कुलदीप मंगलवार शाम 35 वर्षीय पवन कुमार के साथ बाइक से नारनौल आ रहा था। दोनों गांव जैलाफ के मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ऑटो चालक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे मेें बाइक चला रहा कुलदीप काफी दूर जा गिरा। जबकि पवन को चोटें लगी। इसके बाद चालक ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची गहली चौकी पुलिस ने दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने कुलदीप को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। लेकिन कुलदीप ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दूसरी ओर पवन को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। बुधवार को गहली चौकी पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एचसी प्रीतम सिंह ने बताया कि ऑटो चालक फरार है। कुलदीप और पवन कुमार दोनों चाचा-ताऊ के लड़के हैं। कुलदीप और पवन दोनों शाम को ड्यूटी पर आ रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। ऑटो चालक अशोक किसी सरपंच नामक युवक का ऑटो चला रहा था। ऑटो चालक की तलाश जारी है। ऑटो चालक का मालिक गांव चिडालियां निवासी है।

घर में इकलौता था कमाने वाला
कुलदीप के पिता कश्मीरी लाल का कुछ साल पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। कुलदीप के दो छोटे बच्चे भी हैं। साथ ही कुलदीप अपनी चार बड़ी बहनों का इकलौता भाई है। ग्रामीणों ने बताया कि कुलदीप की कमाई से घर का खर्च चलता था। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। सभी बहनों की शादी हो चुकी है।


कार में ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर, टीचर घायल
नारनौल। नई सराय निवासी अशोक सैनी ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छह अक्तूबर को आई-20 कार से बीपीएस स्कूल में पढ़ाने जा रहा था। ढाणी किरारोद के पास एक ट्रैक्टर चालक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद मौके पर अन्य लोगों के आने पर आरोपी मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed