{"_id":"5b2172a54f1c1b6a4d8b6629","slug":"71528918693-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच एसोसिसएशन मिली कार्यकारी अभियंता से,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरपंच एसोसिसएशन मिली कार्यकारी अभियंता से,
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सरपंच एसोसिएशन महेंद्रगढ़ बुधवार को सब डिवीजन महेंद्रगढ़ के कार्यकारी अभियंता से मिली और जेई के खिलाफ बदतमीजी एवं गाली-गलौच के आरोप लगाए। साथ ही जेई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं दुलोठ के सरपंच राजीव ने पुलिस चौकी महेंद्रगढ़ में जेई के खिलाफ शिकायत दी है। गांव दुलोठ अहीर निवासी मुकेश ने एक्सईएन को लिखित में शिकायत देकर शराब मांगने का आरोप भी लगाया है। वहीं जेई बीर सिंह द्वारा 11 जून को पुलिस में इसकी शिकायत दे चुके हैं और सरपंच के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया जा चुका है।
बुधवार को सरपंच एसोसिएशन महेंद्रगढ़ एक्सईएन बुधराम पंवार से मिले। इस मौके पर सरंपचों ने कहा कि सरपंच भी जन प्रतिनिधि होता है। किसी भी कार्यालय में वो जाएं तो उनका मान-सम्मान जरूरी है। उन्होंने बताया कि दुलोठ अहीर के सरपंच राजीव एक्सईएन कार्यालय में जेई से मिलने के लिए गए तो जेई ने उनसे बदतमीजी और गाली-गलौच की। अगर कोई अधिकारी इस प्रकार की हरकत जन प्रतिनिधि के साथ करता है तो वह शोभनीय नहीं है। अगर इस मामले में सरपंच गलत है तो जेई को बुलाकर पूछा जाए कि सरपंच ने उसके साथ क्या गलत किया है। सरपंच एसोसिएशन ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में दी है।
ये है मामला
8 जून को जेई बीर सिंह ने दुलोठ अहीर के सरपंच के घर पर छापेमारी की थी। सरपंच के ट्यूबवेल का मीटर कानूनी रूप से शिफ्ट नहीं किया हुुआ था। इसको लेकर जेई ने उसका चालान भर दिया। जेई के अनुसार सरपंच मौके पर नहीं था और उसने फोन पर बातचीत हुई तो बदतमीजी की। जेई ने बताया कि इसके बाद सरपंच के बार-बार फोन आने लगे और उसे धमकी देने लगा था। 11 जून को सरपंच राजीव, दयाराम आदि अन्य शरारती तत्वों के साथ उनके एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। यहां उसने कार्यालय मे घुसकर मेरे साथ गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसने मुझे पैसे देकर फंसाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
गिरफ्तारी नहीं हुई तो देंगे धरना
एसएसईबी डिपलोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने निगम के कार्यकारी अभियंता बुधराम पंवार से मुलाकात कर जेई बीर सिंह के साथ दुलोठ अहीर के सरपंच द्वारा कार्यालय में आकर गाली गलौच करने एवं जान से मारने की धमकी देने पर मंगलवार को रोष जताया था। एसोसिएशन ने कहा कि सरपंच जेई पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसा रहे हैं। एसोसिएशन ने चेतावानी दी थी कि 18 जून तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो एसोसिएशन एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरना देगी।
वर्जन:
जेई बीर सिंह कभी शराब नहीं पीता। उस पर जो आरोप लगाए गए हैं वो निराधार हैं। हमारा कर्मचारी अपनी जगह सही हैं। जेई के पास गैर कानूनी रूप से शिफ्टिंग मीटर की वीडियो रिकॉर्डिंग भी है जो चार्ज है वो तो भरना ही होगा।
-बुधराम पंवार, कार्यकारी अभियंता महेंद्रगढ़।
वर्जन:
सरपंच राजीव की पुलिस चौकी में शिकायत आ चुकी है। इस मामले में पहले जांच की जाएगी और उसके बाद कार्रवाई होगी। सरपंच के खिलाफ जेई की शिकायत 12 जून को मामला दर्ज हो चुका है।
्रकैलाशचंद सौनी, पुलिस चौकी इंचार्ज महेंद्रगढ़