फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एटीएम बदलकर पूर्व सैनिक के निकाले 20 हजार

एटीएम बदलकर पूर्व सैनिक के निकाले 20 हजार

Fri, 01 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
एटीएम बदलकर पूर्व सैनिक के निकाले 20 हजार
एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 20 हजार
विज्ञापन

मंडी अटेली (ब्यूरो)। शातिर दिमाग युवक एक पूर्व सैनिक का एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपये की नकदी निकालकर ले गए। किसान ने इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

गांव निहालोठ निवासी किरोड़ीमल नामक किसान ने पंजाब नेशनल बैंक में अपना बचत खाता खुलवाकर एटीएम कार्ड ले रखा है। वीरवार को वह महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित इंडियन बैंक के एटीएम से राशि निकालने गया था। उसने एटीएम से चार हजार की राशि तो निकाल ली लेकिन उसी समय एक युवक एटीएम में आ पहुंचा। उसने चतुराई दिखाते हुए पूर्व सैनिक को एटीएम कार्ड को दोबारा मशीन में लगवाने के बहाने कार्ड ले लिया। झांसा देकर युवक ने एटीएम कार्ड बदलकर वहां से रफूचक्कर हो गया। कुछ ही देर बाद अन्य एटीएम मशीन से युवक ने दो बार दस-दस हजार की राशि निकालकर किसान को चूना लगा दिया। पूर्व सैनिक को इस बात का खुलासा तब हुआ जब राशि निकलने के बाद मोबाइल पर संदेश आया। पूर्व सैनिक ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के माध्यम से छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed