फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   भाजपा नेता के पशुबाड़े से ताला तोड़कर आधी रात भैंस चोरी, दूसरे गांव में सीसीटीवी में कैद हुए चोर

भाजपा नेता के पशुबाड़े से ताला तोड़कर आधी रात भैंस चोरी, दूसरे गांव में सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Sat, 20 Oct 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के पशुबाड़े से ताला तोड़कर आधी रात भैंस चोरी, दूसरे गांव में सीसीटीवी में कैद हुए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव गुलावला के पूर्व सरपंच एवं भाजपा के हलका सचिव लालचंद के घर से चोर रात एक बजे ताला तोड़कर मुर्राह नस्ल की भैंस चोरी कर कर ले गए। चोर गांव खोड़मा से भी एक घर से भैंस चोरी कर ले गए। निवाद नगर में पूर्व सरपंच के घर भैंस चोरी करने का प्रयास पहुंचे तो वहां किसी ने देख लिया। यहां से भागते हुए भैंस चोरों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई है।
पूर्व सरपंच लालचंद ने बताया अपनी मुर्राह नस्ल की भैंस की करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की भैंस को घर के सामने बने पशुुबाड़े में बांधकर सोए थे, जिसके गेट पर ताला भी लगाया था। रात को करीब करीब एक बजे कुछ शोर सुनाई दिया। दरवाजा खोलकर देखा तो कुछ नहीं दिखा। बाद में पशु बाड़े में जाकर देखा तो वहां ताला टूटा हुआ था। चोर अंदर से भैंस ले जा चुके थे। भैंस को चुराते समय शोर न हो इस कारण चोरों ने भैंस के गले में बंधी बेल को वहीं छोड़ दिया। रस्सी से बांधकर भैंस को ले गए। मौके पर दो लोगों के पैरों के निशान मिले हैं। घर से कुछ दूरी पर एक गाड़ी के पहिया के निशान भी हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भैंस चोरों ने इससे पहले निवाद नगर में सरपंच के घर भैंस चोरी का प्रयास किया था। वहां सरपंच का बेटा जाग रहा था। सरपंच के बेटे ने शोर सुनकर चोरों का पीछा किया तो मौके से फरार हो गए। भागते हुए भैंस चोरों की फोटो एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद चोरों ने गांव खोड़मा में मुुरारी के घर से भैंस तथा कटड़ा चोरी किया। चोर भैंस को वाहन में लादकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 नंबर पर नहीं मिला जवाब
रात को 100 नंबर पर करीब एक घंटे तक डायल किया। फोन नहीं मिला। इसके बाद महेंद्रगढ़ थाने के लैंडलाइन कॉल किया तो वहां भी किसी ने फोन नहीं उठाया। एसपी कैंप कार्यालय में फोन किया। वहां से महेंद्रगढ़ थाने में फोन किया। तब सुुबह करीब पांच बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


मंत्री तक पहुंचा मामला
पूर्व सरपंच लालचंद ने भैंस चोरी की वारदात के बारे में शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा को भी फोन कर सूचना दी। पूर्व सरपंच ने कहा कि मंत्री किसी भी तरह से मेरी भैंस वापस दिलाओ। मैं पिछले 42 साल से पार्टी के साथ हूं। अगर चोरी हुई भैंस बरामद नहीं कराई तो काफी बदनामी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed