{"_id":"59a70dd04f1c1be0278b48a5","slug":"61504120272-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से उखाड़ी ईंट चोरी, बीडीपीओ को सौंपी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क से उखाड़ी ईंट चोरी, बीडीपीओ को सौंपी शिकायत
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगल चौधरी। बिगोपुर की फिरनी में उखाड़ी गई ईंटें चोरी हो गई। इस बारे में एक ग्रामीण के खिलाफ बीडीपीओ को शिकायत सौंपी है।
शिकायतकर्ता शिवकुमार ने बताया कि विभागीय स्कीम के तहत बिगोपुर के वार्ड-1 में गली निर्माण कराया गया था। क्षतिग्रस्त होने के बाद गली का पुन: निर्माण मंजूर कर दिया। निर्माण के पहले रास्ते को उखाड़ दिया गया। इस दौरान 80 प्रतिशत से अधिक ईंटें दुरुस्त मिली हैं। ठेकेदार के कारिंदों ने ईंटों को स्टाक कर दिया, ताकि अन्य कार्यों में इस्तेमाल हो सके, लेकिन गांव के नामजद लोगों ने ईंटों को चुरा लिया। विरोध करने पर आरोपी ने परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। जिसके खिलाफ निजामपुर ब्लॉक के बीडीपीओ को शिकायत सौंप दी गई। शिकायतकर्ता ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई की गुहार लगाई है, ताकि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा हो सके।