{"_id":"5c7ecbd3bdec22147760e454","slug":"51551813587-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव बवाना-मालड़ा के बीच दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर तौर पर घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को उप नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव 22 वर्षीय अंकित मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अपने बाइक पर सवार होकर बवाना से महेंद्रगढ़ की ओर जा रहा था। गांव सेहलंग निवासी 39 वर्षीय संजय अपनी बाइक पर सवार होकर महेंद्रगढ़ से गांव सेहलंग जा रहा था। गांव बवाना-मालड़ा के बीच दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर तौर पर घायल हो गए। दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने दोनों को महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने संजय का मृत घोषित कर दिया। घायल अंकित को गंभीर हालत होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। मृतक संजय शादीशुदा था। उसका बड़ा बेटा बीएससी का छात्र तथा छोटा बेटा बारहवीं कक्षा का विद्यार्थी है। संजय पिकअप गाड़ी का चालक था। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।