फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पुलिस ने नूंह तक बढाया जांच का दायरा,स्वर्णकारों ने आज बुलाई बैठक

पुलिस ने नूंह तक बढाया जांच का दायरा,स्वर्णकारों ने आज बुलाई बैठक

Fri, 16 Nov 2018 01:07 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने नूंह तक बढाया जांच का दायरा,स्वर्णकारों ने आज बुलाई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सराफा बाजार में ज्वेलर्स शॉप से करीब 1.317 किलोग्राम सोने के जेवर चोरी मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए वीरवार को नूंह जिले में छापा मारा। पुलिस की दो अलग टीमों ने जिले के तीन गांवों में छापा मारा। सीसीटीवी फुटेज से मिले फोटो के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया।
तीसरे दिन वीरवार को भी जेवर चोरी मामले में पुलिस खाली हाथ है। मंगलवार 13 नवंबर को चार महिलाओं ने सराफा बाजार में श्रीकृष्ण ज्वेलर्स शॉप से सोने के गहनों से भरा डिब्बा चोरी कर लिया था। दुकानदारों ने बाजार बंद धरना देकर विरोध जताया था। जिसके बाद पुलिस ने दो दिन में चोरों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया था। पुलिस ने इस केस को सुलझाने के लिए चार टीम बनाई हैं। यह टीम पिछले दो दिन से अलग एरिया में छापेमारी की। वीरवार को पुुलिस ने जांच का दायरा दूसरे जिलों तक बढ़ा दिया है। पुलिस की एक टीम ने वीरवार को नूंह में छापा मारा। पुलिस इस मामले में बावरिया गिरोह पर शक कर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने संदिग्ध चारों महिलाओं के फोटो सोशल मीडिया के जरिए अन्य जिलों की पुलिस को भी भेजी है। डीएसपी सतेंद्र कुमार ने कहा कि जांच की प्रक्रिया चल रही है। अभी कुछ नहीं कह सकते। पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

स्वर्णकार संघ ने बुलाई बैठक
स्वर्णकार संघ के प्रधान लक्खी सोनी ने बताया कि पुलिस को दिया गया समय खत्म हो गया। आगे की रणनीति तय करने के लिए शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है। संघ की बैठक शाम चार बजे भगवानदास कांप्लेक्स में होगी। सभी साथियों के साथ विमर्श के बाद आगे की रणनीति का एलान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed