{"_id":"5c9bc471bdec22140c42bf53","slug":"41553712241-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट पर हुई फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेस्टोरेंट पर हुई फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। दिव्य ज्योति होटल में गत दिनों हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता विकास कुमार ने बताया कि गत दिनों गांव खटोटी बस स्टैंड पर स्थित दिव्य ज्योति रेस्टोरेंट पर दो अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर होटल में तोड़फोड़ की थी। जिसमें होटल मालिक सतबीर बाल-बाल बच गया था। होटल मालिक सतबीर की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज किया था। इस वारदात में संलिप्त आरोपी सतीश उर्फ छत्तीस निवासी डोहर खुर्द को गिरफ्तार किया गया था। पुछताछ के दौरान सतीश ने बताया कि सतबीर शर्मा पर गोली चलाने में उसके गांव डोहर खुर्द नितेश का हाथ था, जो कि वारदात का मुख्य सूत्रधार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही थी। 26 मार्च को गहली पुलिस चौकी प्रभारी को सूचना मिली की आरोपी नितेश सिंघाना रोड पर हीरो होंडा चौक पर खड़ा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी हीरो होंडा चौक पर पहुंचे और आरोपी को काबू कर गिरफ्तार किया। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज दिया है।