फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बस स्टैंड के पीछे कूड़े के ढेर में मिला नवजात शिशु,निजी अस्पताल में पैदा होने की आशंका

बस स्टैंड के पीछे कूड़े के ढेर में मिला नवजात शिशु,निजी अस्पताल में पैदा होने की आशंका

Fri, 08 Feb 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड के पीछे कूड़े के ढेर में मिला नवजात शिशु,निजी अस्पताल में पैदा होने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। शहर के बस स्टैंड के पीछे मालवीय नगर में खाली प्लॉट में बुधवार की देर शाम कचरे के ढेर से एक नवजात शिशु मिला। बच्चे को जिला नागरिक अस्पताल में निकू वार्ड में रखा गया है। बच्चे का स्वास्थ्य ठीक है। इससे पहले नारनौल में दो नवजात बच्चियां मिल चुकी है।
महावीर चौकी प्रभारी रामेश्वर दयाल ने बताया कि बुधवार को बस स्टैंड के पीछे यादव धर्मशाला के पास एक लाल कपड़े में लिपटा एक नवजात शिशु मिला। शाम के समय छह कुछ लोग गुजर रहे थे तो बच्चे के रोने की आवाज आने पर देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक इलाज कर अस्पताल में ही निकू वार्ड में भर्ती कर लिया। बच्चे की हालत ठीक है और नागरिक अस्पताल में उसकी पूरी निगरानी की जा रही है। जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता कमल व बाल कल्याण समिति से सदस्य सुशील कुमार अस्पताल का दौरा किया। बाल कल्याण समिति के आदेश के आधार पर बनी कमेटी द्वारा राज्य दत्तक प्राधिकरण, स्टेट एडोपशन एजेंसी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


अज्ञात महिला के खिलाफ किया मामला दर्ज
महाबीर चौकी प्रभारी रामेश्वर दयाल ने बताया कि अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 317 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बच्चे की माता और पिता की जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि बच्चे को जन्म देकर किसी महिला ने शायद लोकलाज के भय से फेंक दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवजात की हेल्थ रिपोर्ट
नागरिक अस्पताल के डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि बच्चे एक या दो दिन पहले पैदा हुआ होगा। बच्चे का वजन एक किलो 800 ग्राम है और अभी स्वस्थ है। अभी उसे कुछ दिन के लिए चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। बच्चे का शुगर 46, धड़कन 1.22 और सांस 48 है। बच्चे का जन्म किसी निजी अस्पताल में हुआ होगा क्योंकि उसकी नाभि में कोड़ क्लैप लगा हुआ था। बाद में बच्चे को पालना घर रेवाड़ी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed