फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बीटेक का छात्र हॉस्टल में फंदे से लटका मिला, परिजनों को हत्या की आशंका

बीटेक का छात्र हॉस्टल में फंदे से लटका मिला, परिजनों को हत्या की आशंका

Mon, 04 Feb 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
बीटेक का छात्र हॉस्टल में फंदे से लटका मिला, परिजनों को हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीटेक का टॉपर छात्र हॉस्टल के अंदर फंदे पर लटका मिला। सोनीपत के गांव प्रहलादपुर की ढोली निवासी सुमित बीटेक -थर्ड ईयर इलेक्ट्रिक का छात्र था। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान मोबाइल मिला है। सुमित का छोटा भाई अमित भी इसी विश्वविद्यालय में बीटेक इलेक्ट्रिक -2 वर्ष का छात्र है। उसके अनुसार जब तक वह अपने गांव से विवि पहुंचा तब तक उसे फंदे से नीचे उतारा जा चुका था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी है।
अमित के अनुसार सुमित, विवेक, अशोक और वह चारों विश्वविद्यालय के यूजी हॉस्टल कमरा नंबर 201 में रहते थे। अमित और अशोक घर गए थे। शाम 8.30 बजे विवेक कमरे में सुमित को खाने के लिए बोलने गया था। तब सुमित ने बाद में जाने के लिए कहा था। इसके बाद विवेक वहां से चला गया। इसके बाद करीब साढ़े दस बजे विवेक दोबारा रूम में गया तो सुमित ने अंदर से दरवाजा बंद किया हुआ था। विवेक वापस अपने दोस्तों के पास गप्पे मारने के लिए चला गया। उसने सोचा कि अंदर सुमित सो रहा होगा। इसके बाद करीब 12 बजे विवेक सोने के लिए गया तो उसने दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने रोशनदान से देखा कि लाइट बंद पड़ी है। इसके बाद उसने रोशनदान से मोबाइल जलाकर देखा तो सुमित फंदे पर लटका हुआ था। उसने तुरंत इसकी सूचना वार्डन और अपने आसपास के दोस्तों को दी। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। उसको फंदे से यह सोचकर उतारा गया कि उसकी सांसें चल रही होगी। लेकिन वह दम तोड़ चुका था। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। वहीं विवि स्टाफ ने इसकी सूचना उसके पिता सुनील को दी। विश्वविद्यालय के छात्रों के अनुसार वह पढ़ाई के अलावा वाट्सअप और इंस्टाग्राम पर समय देता था।
विज्ञापन


पढ़ाई में था अव्वल, पिता से की थी बात
सुमित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में अपने डिपार्टमेंट का टॉपर छात्र था। वह तीनों सेमेस्टर को टॉप कर चुका था। दो बार उसको छात्रवृत्ति भी मिल चुकी है। वह अधिकतर अकेला ही रहता था। अपने कमरे में ही पढ़ाई करता था। शाम को जिम अवश्य जाता था। उसके बाद कमरे पर ही रहता था। मृतक के पिता सुनील कुमार ने बताया कि उसकी शनिवार के दिन फोन पर बातचीत हुई थी। उस दौरान सुमित ने उनको किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की। उसने खोवा, लड्डू आदि भिजवाने की बात कही थी। उसका छोटा भाई अमित घर गया था। उसके हाथ ही सामान भेजना था। रात को ही विवि से उसके बारे में सूचना आई। सुमित तीन भाई बहन थे। सबसे बड़ा सुमित था। उसके बाद एक बेटी सिरसा में पढ़ाई कर रही है जबकि छोटा अमित भी हकेंविवि से बीटेक कर रहा है। पिता फर्नीचर का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हकेंविवि के छात्र सुमित अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला था। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - रूपलाल शर्मा, थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।


देर रात सुमित के मरने की सूचना मिली थी। बहुत दुखद घटना है। सुमित बहुत होनहार बच्चा था। बच्चों को इतना भावुक नहीं होना चाहिए। अपने जीवन के लक्ष्य पर ही ध्यान देना चाहिए। उसके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। - रामदत्त, रजिस्ट्रार हकेंविवि, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed