फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पुलिस ने ज्वैलर्स संजीव को सौंपे 1.150 किलोग्राम सोने के गहने

पुलिस ने ज्वैलर्स संजीव को सौंपे 1.150 किलोग्राम सोने के गहने

Tue, 27 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने ज्वैलर्स संजीव को सौंपे 1.150 किलोग्राम सोने के गहने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सर्राफा बाजार 1.315 किलोग्राम सोने के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिलाओं से बरामद किए सोने के 1.150 आभूषण सर्राफा व्यापारी संजीव सर्राफ को सौंप दिया। सर्राफा व्यापारी संजीव, श्रीकिशन सर्राफ एवं सुनील अग्रवाल ने पुलिस की टीम, डीएसपी सतेंद्र कुमार, थाना प्रभारी महाबीर सिंह, महिला एसआई नीलम तथा सिटी चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह का आभार जताया।
बीते सप्ताह पुलिस ने जयपुर निवासी चार महिलाओं से बरामद किए सोने के जेवर की लिस्ट सोमवार को एसडीजेएम हिमांशु सिंह की अदालत में रखी। एसडीजेएम ने पुलिस को गहनों के मालिक को सौंपने के आदेश जारी किए। सोमवार की शाम को पुलिस ने सर्राफा व्यापारी थाने में बुलाकर उसको सारे गहने सौंप दिए। पुलिस ने कुल 1.150 सोने के आभूषण सर्राफा व्यापारी को सौंपे हैं।
विज्ञापन


ये चीजें की बरामद:
वस्तु का नाम नग वजन (ग्राम में)
लेडीज अंगूठी 22 63.500
जेंटस अंगूठी 11 41.430
कड़ा (चूड़ियां) 02 31.050
जेंटस चैन 03 46.330
टॉप्स 08 21.210
चैन और चैन के कटपीस 35 433.070
पैंडल छोटे बड़े पीस 20 98.260
कान की बाली 89 171.410
नथ लेडीज 03 07.070
गिन्नी 03 14.00
मंगलसूत्र चैन बड़े 04 89.110
मंगलसूत्र छोटे 07 78.900
मणिया 26 04.210
कुल वजन 1099.550

यह था मामला
13 नवंबर को जयपुर निवासी सुनीता उर्फ गीता, उसकी नाबालिग बेटी, शालू उर्फ लक्ष्मी तथा रोशनी श्रीकृष्णा ज्वेलर्स पर आई थीं। इस दौरान ज्वेलर्स की दुकान के काउंटर पर रखा सोने के आभूषण का डिब्बा थैले में डालकर फरार हो गई थी। ज्वेलर्स मालिक संजीव को पता लगने पर इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। उसने बताया कि डिब्बे में 1.315 किलोग्राम सोने के आभूषण थे। चोरी की कीमत लगभग 42 लाख रुपये आंकी गई थी। डीएसपी ने सतेंद्र कुमार ने चार टीमें बनाईं। चार दिन बाद पुलिस टीम ने तीन महिलाओं को कनीना से गिरफ्तार कर लिया। बाद में चौथी आरोपी महिला को गिरफ्तार कर करीब एक किलोग्राम सोना बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed