फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   भिवानी की टीम ने नारनौल में गांजा बेचने वाले को किया गिरफ्तार

भिवानी की टीम ने नारनौल में गांजा बेचने वाले को किया गिरफ्तार

Wed, 13 Sep 2017 01:00 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
भिवानी की टीम ने नारनौल  में गांजा बेचने वाले को किया गिरफ्तार
भिवानी की टीम ने नारनौल में गांजा बेचने वाले को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नशीले पदार्थों पर शिकंजा कसने के लिए बनाई गई टीम नारनौल में नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना पर गत सात सितंबर को भिवानी से पहुंची थी। इस टीम ने स्थानीय सुरक्षाकर्मियों की सहायता से एक व्यक्ति को 400 ग्राम गांजे के साथ काबू कर लिया। जबकि दो अन्य लोग टीम सदस्य से हाथापाई कर मौके से फरार हो गए। एक आरोपी के खिलाफ ओल्ड चौकी में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे नारनौल न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड लिया गया।
ओल्ड चौकी प्रभारी राजकरण सिंह ने बताया कि नारनौल में पुरानी कचहरी के नजदीक नशीले पदार्थों बेचने की सूचना पर भिवानी से एक टीम शहर पहुंची थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम में शामिल ईएचसी सुंदर लाल ने स्थानीय सुरक्षाकर्मियों को सिविल ड्रेस में साथ लेकर साधू का भेष बनाकर निर्धारित स्थान पर पहुंचे। टीम सदस्य ने सुरक्षाकर्मियों को आगामी इशारे तक निर्धारित स्थान से दूर खड़ा कर दिया और वह पुरानी कचहरी के आस-पास लोगों से पूछताछ करने लगा। इसी दौरान उसकी मुलाकात पुरानी सराय निवासी सुरेश लोढ़ा व अमित कुमार से हुई। साधू के भेष सुंदरलाल ने दोनों से कहा कि उसे 6111 रुपये का गांजा प्रसाद के रूप में चढ़ाना है। इस दोनों ने सुंदरलाल से कहा कि उनके पास इतना अधिक गांजा नहीं है। अगर 10-15 पुड़िया चाहिए तो वे दे सकते हैं। लेकिन, सुंदरलाल ने उनसे अधिक गांजे की मांग की। इस पर उन्होंने कहा कि वे किसी अन्य व्यक्ति से लाकर गांजा उन्हें दे सकते है। इसके बाद सुंदरलाल ने पैसे देकर उन्हें गांजा लेने के लिए भेज दिया। कुछ समय बाद दोनों सिंघाणा रोड पर रहने वाले अनिल की मोटरसाइकिल पर सवार होकर निर्धारित स्थान पर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने साधू के भेष में टीम सदस्य सुंदरलाल को गांजा दिया। सुंदरलाल अपनी पहचान बताते हुए उन्हें पकड़ लिया, लेकिन सुंदरलाल के साथ हाथापाई करते हुए अमित और अनिल भाग गए। सुरेश को सुंदरलाल ने पकड़ लिया। इस हाथापाई में एक व्यक्ति ने सुंदरलाल के हाथ की एक अंगुली को बुरी तरह से काट लिया। टीम सदस्य के बुलावे वहां पर पहले से मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ ओल्ड चौकी में मामला दर्ज गिरफ्तार कर गया है। इसमें सात सितंबर को नारनौल न्यायालय में पेश किया गया। वहां पुलिस ने आरोपी का दो दिन का रिमांड मांगा। इस रिमांड के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से 3611 रुपये बरामद किए। इस दौरान आरोपी ने बताया कि उसने 1000 रुपये अमित और 1000 रुपये अनिल को दिए थे। जबकि 500 रुपये का बाइक में पेट्रोल भरवा लिया था। दो दिन पुलिस ने आरोपी को दोबारा से न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस फरार व्यक्तियों के घरों पर लगातार दे रही दबिश
चौकी प्रभारी राजकरण सिंह ने बताया क िइस मामले में फरार दो अन्य लोगों को पकडने के लिए पुलिस लगातार उनके घरों पर दबिश दे रही है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed