फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कोहरे व शीत लहर से फसलों में छाई रौनक

कोहरे व शीत लहर से फसलों में छाई रौनक

Mon, 04 Feb 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
कोहरे व शीत लहर से फसलों में छाई रौनक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल/नांगल चौधरी। गत एक सप्ताह से क्षेत्र शीत लहर की चपेट में है। पाला जमने व कोहरे की भी स्थिति बनी हुई है। इस ठंड से रबी की फसल में रौनक दिखाई दे रही है। दिन में सर्द हवाएं और रात को पाले से फसल में नमी बनी हुई है। इससे किसानों की पछेती फसल भी बढ़ रही रही है। हालांकि पाला जमने पर कृषि अधिकारी ने किसानों को फसल सिंचाई की सलाह दी है। लेकिन नहरी पानी की पर्याप्त उपलब्धता के अभाव में किसान फसल सिंचाई करने में अक्षम बने हुए है। ऐसे में सर्द मौसम से तापमान में गिरावट होने पर मौसम में नमी बनी हुई है। हल्के कोहरे से मौसम में नमी का इजाफा हो रहा है।
नांगल चौधरी शुष्क क्षेत्र में आता है। अबकी बार मौसम में नमी नहीं रहने से मौजूदा फसल भी प्रभावित होने लगी थी। गत दो सप्ताह पूर्व दो दिन कोहरा छाने के बाद फिर से मौसम में गर्माहट होने लगी थी। जिससे फसलों का उत्पादन भी रुक गया था। लेकिन गत सप्ताह क्षेत्र में हुई हल्की बरसात के बाद मौसम ने फिर पलटी खाई। दिनभर चलने वाली शीत लहरों से मौसम पर्याप्त नमी बनी और फसलों को इसका लाभ मिलने लगा। शीत लहरों से एकाएक गेहूं व सरसों की फसल में रौनक दिखाई दी है। किसान राम कुमार बताते है कि यदि पंद्रह दिन तक यूं ही ठंड बनी रहे तो फसल विकसित हो सकती है। यदि मौसम गर्म होता है तो फसल उत्पादन मुश्किल में पड़ जाएगा। कोहरा अधिक पड़ने से जन-जीवन हुआ अस्तव्यस्त
विज्ञापन

गत सप्ताह से पड़ी रही सर्दी से बचने के लिए के लोगों दिनभर अपने घरों में दुबके रहे। सुबह और शाम के समय कोहरा अधिक बढ़ने के कारण लोगों का जन-जीवन भी अस्त-व्यस्त रहा। सुबह के समय यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से दोपहर तक कोहरा पड़ने से वाहन चालक भी रेंग कर चलते हुए नजर आए। दिनभर लोग अलावा के सहारे चिपके बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार रहा तापमान
29 जनवरी अधिकतम-17.7 न्यूनतम-3.0
30 जनवरी अधिकतम-19.5 न्यूनतम-3.0
31 जनवरी अधिकतम-18.8 न्यूनतम-7.0
01 फरवरी अधिकतम-17.8 न्यूनतम-7.0
02 फरवरी अधिकतम-19.5 न्यूनतम-7.0
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed