फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   19th injured, accident

दो वाहनों की भिड़ंत में 19 घायल

Tue, 22 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 22 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
19th injured, accident
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल-नांगल चौधरी नेशनल हाइवे पर गांव सिलारपुर के पास हनुमान मंदिर के नजदीक सोमवार सुबह 11 बजे दो पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 16 महिलाओं समेत 19 लोग घायल हो गए। सभी राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव रामबास लाला मांडी के निवासी हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब वे नांगल चौधरी के पास स्थित बायां की ढाणी में शोक व्यक्त करने जा रहे थे। घायलों में पांच को गंभीर हालत में रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव रामबास लाला मांडी से पिकअप में सवार होकर करीब 20-25 महिलाएं और पुरुष नांगल चौधरी के पास स्थित बायां की ढाणी शोक व्यक्त करने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे वे नांगल चौधरी मार्ग पर स्थित गांव सिलारपुर के पास स्थित हनुमान मंदिर के नजदीक पहुंचे तो सामने से गेहूं से भरी अन्य पिकअप ने सवारियों से भरी पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पिकअप के परखच्चे उड़ गए।  दुर्घटना के बाद गेहूं से भरी पिकअप में बैठी सवारी और ड्राईवर मौके से भाग गए। आवाज सुनकर ग्रामीण और अन्य राहगीरों ने तुरंत घायलों को पिकअप से निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को फोन करके बुलाया। घायलों को लोगों ने प्राइवेट वाहनों के अलावा एंबुलेंस इलाज के स्थानीय नागरिक अस्पताल उपचार के लिए लाया गया।
विज्ञापन


घायल में भगवानी पत्नी रामसिंह (60), गीता पत्नी प्रताप (47), ग्यारसी देवी पत्नी रणबीर (60), कृष्णा पत्नी सतबीर (45), अनीता पत्नी अनूप (50), संतरा पत्नी हरपाल (60), शांति पत्नी सतबीर (60), इंद्रा देवी पत्नी धर्मवीर (30), कृष्णा देवी पत्नी राजकुमार (50), विजया देवी पत्नी रोहताश (50), कमला देवी पत्नी बलबीर (45), चंद्रो देवी पत्नी होशियार (60), संजना देवी पत्नी उमेद सिंह (55), रीछपाल पुत्र भगवाना (66), रणबीर सिंह पुत्र नानडराम (55), मुनेश देवी पत्नी बलवान (35), सुशीला देवी पत्नी महावीर (30), रतन सिंह पुत्र घीसाराम (51) व गीता देवी पत्नी करतार सिंह (55) शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 14 घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया है, जबकि पांच रेफर कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच हुए गंभीर रूप से घायल
गंभीर रूप से घायलों में गीता पत्नी प्रताप सिंह, अनीता पत्नी अनुप सिंह, कमला पत्नी बलबीर सिंह, रीछपाल पुत्र भगवान सिंह और रतन सिंह पुत्र घीसाराम शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed