फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी संदीप को निशानदेही के लिए होटल लेकर पहुंचे डीएसपी

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी संदीप को निशानदेही के लिए होटल लेकर पहुंचे डीएसपी

Wed, 30 Jan 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी संदीप को निशानदेही के लिए होटल लेकर पहुंचे डीएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पुलिस ने बीए की छात्रा को अगवा कर दो दिन तक होटल में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी संदीप को मेडिकल कराने के बाद मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। वहीं, पुलिस ने दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में छापेमारी की।
छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी संदीप को पुलिस ने मंगलवार की सुबह उप नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया। दोपहर बाद आरोपी को न्यायाधीश के सामने पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड मांगा। जांच अधिकारी ने कहा कि संदीप से दूसरे आरोपी के बारे में पूछताछ और होटल की निशानदेही करानी है। वारदात में उपयोग की गई बाइक बरामद करनी है। जिस पर अदालत ने आरोपी को दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

रिमांड मंजूर होने के बाद डीएसपी सतेंद्र कुमार दहिया आरोपी संदीप को उसके द्वारा बताए गए महिला कॉलेज के पास नारनौल रोड स्थित एक होटल में लेकर गए। जहां निशानदेही कराई। जहां से कोई सुबूत नहीं मिला। दूसरे आरोपी के दिल्ली में होने की जानकारी मिलने के बाद सतनाली थाना प्रभारी राजेंद्र कौशल अपनी टीम के साथ दिल्ली पहुंचे। जल्द ही टीम दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
बीए प्रथम वर्ष की नाबालिग छात्रा 24 जनवरी को महेंद्रगढ़ राजकीय कॉलेज से अपने घर लौटते हुए लापता हो गई थी। 26 जनवरी को कादमा गांव के पास नाबालिग छात्रा बरामद हुई थी। छात्रा के बयान पर दो युवकों पर अपहरण, दुष्कर्म और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। बाद में आरोपियों पर एससी- एसटी की धाराएं भी जोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed