{"_id":"5a1d8bc94f1c1b6a678be824","slug":"181511885769-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण लिंग जांच में फंसे आरोपी को पुलिस ने लिया एक दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भ्रूण लिंग जांच में फंसे आरोपी को पुलिस ने लिया एक दिन के पुलिस रिमांड पर
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या:39
महेंद्रगढ़। हर्बल पार्क के पीछे खेत में गाड़ी के अंदर भ्रूण लिंग जांच मामले के आरोपी सुनील को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां पर उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान पुलिस अन्य कोई बात उगलवा सकती है। बुधवार को दोबारा उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
ज्ञात रहे है कि जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हर्बल पार्क के पीछे खेत में गाड़ी के अंदर भ्रूण लिंग जांच करते एक आरोपी का धर दबोचा था। इससे पूर्व पुलिस ने 24 हजार रुपये देकर एक डिकाय पेशेंट को भ्रूण जांच के लिए भेजा गया। पेशेंट को आरोपी ने माजरा फाटक के पास रिसीव कर उसे कार में बैठाकर हर्बल पार्क के पास खेतों में ले गया। वहां पर उसने भ्रूण लिंग जांच की। टीम ने माजरा खुर्द निवासी सुनील पुत्र बलबीर को रंगे हाथों पकड़ लिया था। इस संबंध में थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सुनील को न्यायालय में पेश किया था, जहां से न्यायाधीश ने उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा है। अब आरोपी को बुधवार को दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा।