फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   18 th injured in road accident

बुलेरो और स्कार्पियो भिड़ी, 13 महिलाओं सहित 18 घायल

Sun, 27 Dec 2015 10:31 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Sun, 27 Dec 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन

बाईपास से कोरियावास मोड़ पर रविवार सुबह करीब नौ बजे एक स्कार्पियो और बुलेरो गाड़ी की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार करीब 19 लोग घायल हो गए। घायलों में से नौ की गंभीर हालत को देखते हुए आगामी उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अन्य घायलों का यहां के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों गाड़ियों में सवार लोग अलग-अलग शोक सभाओं में जा रहे थे। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


गांव कोरियावास से एक बुलेरो में सवार होकर महिलाएं और पुरुष कांटी में एक शोक सभा में भाग लेने जा रहे थे। अभी वे गांव के रास्ते से बाईपास पर चढ़े ही थे कि निजापमुर टी प्वाइंट की ओर से तेज गति से आ रही एक स्कार्पियो गाड़ी की उनके साथ भिड़ंत हो गई। इसके कारण बुलेरो रोड के साथ लगते गड्ढों में जा गिरी तथा इसमें सवार दस लोग घायल हो गए। वहीं स्कार्पियो में सवार नौ लोग भी घायल हो गए। हादसे के बाद वहां आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सभी को एक निजी वाहन में डालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से बुलेरो में सवार गांव कोरियावास निवासी छह लोगों तथा स्कार्पियो में सवार राजस्थान के गांव बानसूर निवासी तीन लोगों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दोनों जा रहे थे शोक सभा में
दोनों गाड़ियों में सवार लोग शोक सभा में जा रहे थे। इनमें से बुलेरो गाड़ी में सवार लोग कोरियावास से कांटी शोकसभा में जा रहे थे। वहीं स्कार्पियो में सवार लोग राजस्थान के  कोटपुतली के पास स्थित बानसूर से राजस्थान के सिंघाना के पास स्थित फागवा गांव में शोक सभा में जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए घायल
इस हादसे में बुलेरो के ड्राइवर समेत कोरियावास के दस लोग घायल हो गए। इनमें आठ महिलाएं हैं। इनमें चिंटू (54) पत्नी घनश्याम, नवीना (30) पत्नी लालचंद,  ड्राइवर भूपेंद्र (28) पुत्र फूलचंद, चंद्रकला (60) पत्नी महेंद्र, सावित्री (55) पत्नी शादीलाल, रीना (37) पत्नी नरेश, शीला (40) पत्नी राजेश, कृष्णा (60) पत्नी बनवारी, बलवंती (70) पत्नी जगमाल तथा लालचंद (35) पुत्र मातादीन शामिल हैं। इनमें से चिंटू देवी, भूपेंद्र, चंद्रकला, रीना, शीला, बलवंती को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। वहीं स्कार्पियो में सवार बानसूर के आठ लोग भी घायल हो गए। इनमें नरेंद्र (24)पुत्र बलबीर, प्रवेश (32), निशा (29)पत्नी नवल, मातादीन (60) पुत्र उमराव, रामकरण (50) पुत्र बाबूलाल शामिल हैं। जिनमें से नरेंद्र, मातादीन तथा रामकरण को  प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। वहीं स्कार्पियो सवार सुशीला पत्नी गिरीराज, मोहिनी पत्नी घनश्याम, मनीषा पत्नी महिपाल तथा सावित्री पत्नी अशोक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अन्य  घायलों का स्थानीय नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed