फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   साधु की पहचान के लिए पुलिस टीम ने मृतक की फोटो दिखाई--- अपडेट

साधु की पहचान के लिए पुलिस टीम ने मृतक की फोटो दिखाई--- अपडेट

Sat, 20 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
साधु की पहचान के लिए पुलिस टीम ने मृतक की फोटो दिखाई--- अपडेट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। साधु के मर्डर मामले में पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने साधु के शव का फोटो आसपास के थानों में भेजा है। इस मामले में पुलिस ने मौका स्थल के अलावा मंदिर के आसपास भी लोगों से पूछताछ की। साथ ही शव को शिनाख्त कराने के लिए उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में रखवा दिया है।
बता दें कि वीरवार को करीब 50 वर्षीय साधु का शव नग्नावस्था में बस स्टैंड के पीछे बने श्मशान घाट में पड़ा मिला था। मृत साधु के पूरे शरीर पर डंडे से मारपीट करने के निशान थे। पुलिस ने मामले में झज्जर जिले के गांव झासवां निवासी जवर सिंह और नौताना गांव निवासी जगदीश दोनों साधुओं से पूछताछ की है। जिसमें मृतक की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान के लिए पुलिस एक टीम शुुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंची थी। जहां किसी तरह का सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मंदिर में जाकर भी कुुछ साधुुओं से पूछताछ की। मृतक साधुु का फोटो दिखाकर भी शिनाख्त करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनीना सिटी थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। शव को पहचान के लिए उप नागरिक अस्पताल में रखा गया है। पहचान नहीं होने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed