फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एटीएम की कैश ट्रे नहीं तोड़ पाए चोर, साढ़े 13 लाख बचे

एटीएम की कैश ट्रे नहीं तोड़ पाए चोर, साढ़े 13 लाख बचे

Tue, 02 Oct 2018 01:02 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
एटीएम की कैश ट्रे नहीं तोड़ पाए चोर, साढ़े 13 लाख बचे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। महावीर चौक से कुछ दूर रेवाड़ी रोड पर बदमाशों ने रविवार रात बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को तोड़कर कैश चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश कैश ट्रे नहीं तोड़ पाए। इससे एटीएम में डाले गए करीब साढ़े 13 लाख रुपये बच गए। हालांकि चोरों ने एटीएम बूथ में लगे कैमरों को तोड़ दिया और डीवीआर को साथ ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महावीर चौकी में दी शिकायत में बैंक अधिकारियों ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम नारनौल-रेवाड़ी मार्ग पर लगाया गया है। रोजाना की तरह सुरक्षा गार्ड रात को एटीएम को बंद करके घर चला गया। देर रात बदमाशों ने बूथ का शटर तोड़कर एटीएम को तोड़कर रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन चोर एटीएम की कैश ट्रे नहीं तोड़ पाए। सुबह करीब सात बजे जब गार्ड होशियार सिंह बूथ पर पहुंचा तो उसने देखा की शटर टूटा हुआ है। जिसकी जानकारी गार्ड ने अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed