फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   लूट की घटना का पर्दाफास करने के लिए पुलिस की 4 टीमें कर रही छापेमारी

लूट की घटना का पर्दाफास करने के लिए पुलिस की 4 टीमें कर रही छापेमारी

Wed, 11 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
लूट की घटना का पर्दाफास करने के लिए पुलिस की 4 टीमें कर रही छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना।
कनीना में एक ऑयल मिल अनिल एंड कंपनी के मुनीम से सोमवार को लूटे गए 12 लाख रुपये की वारदात का पर्दाफाश करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के दिशा निर्देशन में पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। इनमें सीआईए महेंद्रगढ़, सीआईए नारनौल तथा थाना प्रभारी रमेश कुमार की टीमें गठित की हुई हैं। तीनों टीमें लूट के आरोपियों के विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
सीआईए महेंद्रगढ़ और थाना प्रभारी इंसपेक्टर रमेश कुमार की टीमों ने मंगलवार को कई जगह छापेमारी की। पुलिस ने मौका-ए-वारदात का बारीकी से अवलोकन कर सीसीटीवी फुटेज निकलवाई हैं। ताकि आरोपियों तक पहुंचने में कामयाबी मिल सके है। थाना अध्यक्ष इंसपेक्टर रमेश कुमार ने कहा कि लूटकांड के आरोपियों को काबू करने के लिए दबिश दी जा रही है। सीआईए महेंद्रगढ़ के एएसआई राकेश कुमार की टीम भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

विदित रहे कि कनीना-महेंद्रगढ मार्ग पर अटेली मोड़ के समीप अनिल एंड कंपनी, ऑयल मिल के मुनीम मूलचंद वासी अटाली 12 लाख रुपये बैंकों में आरटीजीएस करवाने जा रहा था। नहर के पास अचानक दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने मुनीम की बाइक के आगे बाइक लगा दी थी और उससे जबरदस्ती बैग छीनने लगे। जब बैग उसने नहीं दिया तो एक दूसरा युवक बाइक से उतरकर आया और उसने गले पर पिस्तौल लगा दी और बैग छीनकर फरार हो गए थे। इस बारे में अनिल एंड कंपनी की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
वारदात को अंजाम देने वाले लोगों के पीछे पुलिस लगी हुई है। आरोपितों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
- कमलदीप गोयल, पुलिस अधीक्षक नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed