फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गैंगरेप के आरोपियों की वीसी के जरिए हुई सुनवाई 19-58-01

गैंगरेप के आरोपियों की वीसी के जरिए हुई सुनवाई 19-58-01

Sat, 06 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के आरोपियों की वीसी के जरिए हुई सुनवाई 19-58-01
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना (महेंद्रगढ़)। रेवाड़ी गैंगरेप के आरोपियों की शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कनीना एसडीजेएम पीयूष शर्मा की कोर्ट में पेशी हुई। आरोपी पंकज फौजी, पीड़िता का उपचार करने वाले डॉ. संजीव कुमार, कोठड़े के मालिक दीनदयाल और मनीष को नारनौल जेल में कैमरे के समक्ष खड़ा कर दिया था। एसडीजेएम पीयूष शर्मा ने कोर्ट में वीडियो के जरिए आरोपियों को देखकर अगली तारीख 17 अक्तूबर दे दी।
सरकारी अधिवक्ता सुधीर कुमार ने बताया कि उक्त मामले में आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। 17 अक्तूबर की अगली तारीख निर्धारित की गई है। दूसरे मुख्य आरोपी निशु फौगाट दूसरे छेड़छाड़ के मामले में संलिप्त पाए जाने के कारण नाहड़ पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर ले रखा है। अब उसकी पेशी 17 अक्तूबर को वीसी के जरिए होगी। अधिवक्ता ने बताया कि जिन संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हुआ है, उनके तहत अभी जमानत नहीं बनती। इसलिए आरोपियों की ओर से किसी ने जमानत याचिका नहीं लगाई।
विज्ञापन

बता दें कि 12 सितंबर को उक्त तीनों आरोपी कोचिंग में पढ़ाई करने वाली छात्रा को कुएं पर बने कोठड़े पर ले गए थे। जहां पर तीनों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद कनीना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। वारदात के 10 से 15 दिन बाद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed