फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   डी -फार्मा में री -अपीयर आने पर स्टूडेंट ने ट्रेन से कटकर दी जान दी, व्हाट्स एप पर स्टेटस पर माफी मांगी

डी -फार्मा में री -अपीयर आने पर स्टूडेंट ने ट्रेन से कटकर दी जान दी, व्हाट्स एप पर स्टेटस पर माफी मांगी

Tue, 02 Jul 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
डी -फार्मा में री -अपीयर आने पर स्टूडेंट ने ट्रेन से कटकर दी जान दी, व्हाट्स एप पर स्टेटस पर माफी मांगी
महेंद्रगढ़। डी-फार्मा में री-अपीयर आ जाने के छात्र प्रदीप ने ट्रेन के नीचे कटकर जान दे दी। परिवारजनों ने बताया कि री-अपीयर के कारण मानसिक तौर पर परेशान था। वार्ड नंबर दो के निवासी प्रदीप ने रविवार रात करीब 8 बजे रेवाड़ी-सादलपूर ट्रेन के नीचे कूदकर जान दे दी। मरने से पहले उसने अपने व्हाट्स एप पर स्टेटस अपलोड लिया। जिसमें लिखा कि कोई गलती हो गई हो तो माफ कर देना।
विज्ञापन

मृतक के पिता कुलदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह शहर में गोशाला रोड पर चाय की दुकान चलाता है। उसका बड़ा बेटा एक निजी कंपनी में काम करता है। छोटा बेटा प्रदीप कुुुमार झज्जर से डी-फार्मा कोर्स कर रहा था। रविवार को उसका परीक्षा परिणाम आया था। परीक्षा परिणाम में उसका री-अपीयर आ गया था। वह शाम के समय अपने दोस्त से मिलकर आने का नाम लेकर घर से गया था। जब वह रात तक नहीं आया तो हमने उसके फोन पर कई बार फोन किया लेकिन उसका वह फोन नहीं उठा रहा था। कुछ समय बाद दोबारा फोन किया तो रेलवे गार्ड ने उसका फोन उठाया। गार्ड ने सूचना दी कि मैं गार्ड बोल रहा हूूं यहां एक लाश पड़ी है। उसके पास ही फोन पड़ा था। यह सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर हमने लाश की शिनाख्त की। इसके बाद शव को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पिता कुलदीप के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

व्हाट्स एप स्टेटस पर मांगी सभी से माफी: मृतक प्रदीप कुमार ने मरने से पहले अपना व्हाट्स एप स्टेटस अपडेट किया था। उसने अपने स्टेटस पर केवल इतना ही लिखा कि मुझ से कोई गलती हो तो माफ करना। रविवार को दिन में वह अपने सभी दोस्तों से मिलकर गया था। जो दोस्त नहीं मिले थे उनसे फोन पर बातचीत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed