फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बेखौफ हुए चोर, गैस कटर से शटर काटकर किया चोरी का प्रयास

बेखौफ हुए चोर, गैस कटर से शटर काटकर किया चोरी का प्रयास

Sun, 30 Jun 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर, गैस कटर से शटर काटकर किया चोरी का प्रयास
सतनाली मंडी। बेखौफ चोरों ने कस्बे के रेलवे रोड़ पर एक मोबाइल की दुकान का शटर गैस कटर से काटकर चोरी करने का प्रयास किया। चोरों द्वारा की गई सारी गतिविधि दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

दुकानदार राजेश जिंदल ने बताया कि रेलवे स्टेशन रोड पर हर्ष मोबाइल वर्ल्ड एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज के नाम से उनकी दुकान है जिसमें वे नए मोबाइल, एसेसरिज सहित ऑनलाइन फार्म आदि का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे तो दुकान का शटर गैस कटर से कटा हुआ था। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया। दुकान मालिक राजेश जिंदल और आसपास के दुकानदारों ने दुकान खेलकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें दो युवक गैस कटर से शटर काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को देते हुए चोरी का प्रयास करने वाले युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed