फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   छात्रा से दुष्कर्म, शिक्षक समेत चार पर केस दर्ज

छात्रा से दुष्कर्म, शिक्षक समेत चार पर केस दर्ज

Wed, 05 Jun 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म, शिक्षक समेत चार पर केस दर्ज
नारनौल। महिला थाना क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद ट्यूटर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में अश्लील फोटो व वीडियो दोस्तों को शेयर कर दी। शिकायत पर मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों के अलावा दो अन्य पर पोस्को एक्ट, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्यूशन टीचर को अरेस्ट कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़िता साल 2017 में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी और लवकेश के यहां ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोपी योगेश उसका पीछा करता था। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 22 सितंबर 2017 में आरोपी योगेश ने उसे पेय पदार्थ में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया और एक पीजी में ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। विरोध करने पर आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने अगले दिन टीचर लवकेश को पूरी बात बताई। लवकेश ने पीड़िता के उपचार कराने की बात कही और क्लास के बाद घर पर रखने लगा। एक दिन लवकेश शादी के लिए उसे मंदिर लेकर गया और जबरन शादी करनी चाही। लवकेश ने योगेश का डर दिखाकर नशीला पदार्थ देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि लवकेश व योगेश मिले हुए हैं और दोनों ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करके कई बार शारीरिक संबंध बनाए। करीब दस दिन पहले पीड़िता ने आरोपियों से बात करनी बंद कर दी। इसके बाद आरोपियों ने अश्लील वीडियो व पिक्चर रवि व रिंकू को भेज दी। आरोपियों की हरकतों से तंग आकर पूरी बात परिजनों को बताई और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

शिकायत पर मंगलवार को महिला थाना पुलिस ने लवकेश व योगेश के अलावा दो अन्य युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी लवकेश को अरेस्ट कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला से मारपीट व छेड़छाड़
नारनौल। एक महिला ने मारपीट करने और छेड़छाड़ की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी है। महिला थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि गांव के दो युवक जबरन उसके घर में घुस आए और विरोध करने पर छेड़छाड़ की। इसके दो महिलाएं समेत अन्य तीन लोग आ गए। पांचों ने मिलकर उसकी पिटाई की। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed