फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कॉलेजों में दाखिले के लिए 8 जून से करें ऑनलाइन आवेदन

कॉलेजों में दाखिले के लिए 8 जून से करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 21 May 2019 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
कॉलेजों में दाखिले के लिए 8 जून से करें ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कॉलेजों में नए सत्र के प्रवेश के लिए विद्यार्थी आठ जून से 28 जून तक उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के पास आधार कार्ड व बैंक अकांउट नंबर होना जरूरी है। इनके बिना विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल सकेगा। ऑनलाइन आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की प्रोविजनल लिस्ट बनाकर कॉलेजों को भेजी जाएगी। कॉलेजों में विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वेरिफिकेशन कराने के लिए आना होगा। इस प्रक्रिया के बाद ही एडमिशन के लिए फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। एक जुलाई से पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी पांच जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे। उसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले 15 जुलाई तक होने। 16 जुलाई से जिले के सभी कॉलेजों में कक्षाएं शुरु हो जाएगी।
ऑनलाइन वेरीफाई होगा 12वीं कक्षा का रिजल्ट:
कॉलेज अलॉट करते समय व मेरिट लिस्ट तैयार करते समय हायर एजुकेशन, एचबीएसई और सीबीएसई की तीनों साइटों का लिंक प्रयोग में लिया जाएगा। 12वीं कक्षा का रोल नंबर डालने के बाद उसका 12वीं कक्षा का परिणाम, प्राप्तांक, प्रतिशत अंक, नाम, पिता का नाम व ग्रेड की जानकारी हायर एजुकेशन को मिल जाएगी। ऐसा कॉलेज एडमिशन में पहली बार हो रहा है।
विज्ञापन

विषयों का आनलाइन कर सकेंगे चयन
ऑनलाइन फार्म भरते समय ही विद्यार्थी अपने कॉलेजों और विषयों का चयन भी ऑनलाइन ही कर सकेगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद विद्यार्थी यूजर आईडी लॉगइन करके विषय चयन कर सकते हैं। विषय के अनुसार ही विद्यार्थियों की फीस की रसीद जनरेट होगी। इस बार विद्यार्थी केवल 8 सब्जेक्ट का ही चयन कर सकेंगे । इससे पहले विद्यार्थी 15 सब्जेक्ट चयन कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
ये रहेगा शेड्यूल:
8 जून से 28 जून तक आवेदन होंगे। 1 जुलाई को पहली मे रिट लिस्ट जारी होगी। 5 जुलाई तक पहली मैरिट लिस्ट के दाखिले होंगे। 7 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी जारी होगी। 15 जुलाई तक दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले होंगे। 16 जुलाई के बाद कॉलेज अपनी रिक्त सीटों की वेकैंसी विभाग को देंगे। इसके बाद कॉलेज फिजिकल काउंसिलिंग करवाएंगे।
पांच कॉलेज चुन सकेंगे विद्यार्थी
ऑनलाइन फार्म भरते समय विद्यार्थी ऑनलाइन ही अपने मनपसंद कॉलेज भर सकता है। विद्यार्थी कुल पांच कॉलेजों का चयन ऑनलाइन कर सकता है। इससे पहले विद्यार्थी 10 कॉलेज भर सकता था। लेकिन विभाग ने इस बार दाखिला प्रक्रिया में बदलाव किया है।
ऐसे करें आवेदन-
विद्यार्थी को डायरेक्टर ऑफ हायर एजुकेशन की साइट पर जाकर आवेदन करने होंगे। आवेदन की प्रक्रिया 1 जून को शुरू होगी। आवेदन करते समय विद्यार्थी को यूजर नेम व आईडी व पासवर्ड बनेगा। जो कि विद्यार्थियों को संभाल कर रखना होगा। उसके बाद अपनी सामान्य जानकारी विभाग की वेबसाइट पर भरनी होगी। कॉलेज अलॉट होने के बाद फार्म की हार्ड कॉपी जमा करवानी होगी।

मोबाइल पर मैसेज से मिलेगी जानकारी
विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन से लेकर कॉलेज अलॉट होने की जानकारी विद्यार्थी को मैसेज से मिलती रहेगी। जिन विद्यार्थियों को जो भी कॉलेज अलॉट होगा इसका मैसेज उनके मोबाइल पर जाएगा। विषय चयन करने के बाद तुरंत फीस भरने का ऑप्सन आएगा। ऑनलाइन फीस भरने के बाद स्टूडेंट्स की आईडी पर फार्म की कॉपी व फीस जमा करने की रसीद जनरेट हो जाएगी।
ये चाहिए आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड, राशन कार्ड, 10वीं 12वीं का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, गैपईयर, डोमोसाइल, पासपोर्ट फोटो, आय प्रमाण पत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed