फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पिस्तौल लहराकर बोले - सेठ जी पांच दिन में दो लाख दे देना, हमारा आदमी लेने आएगा

पिस्तौल लहराकर बोले - सेठ जी पांच दिन में दो लाख दे देना, हमारा आदमी लेने आएगा

Tue, 21 May 2019 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल लहराकर बोले - सेठ जी पांच दिन में दो लाख दे देना, हमारा आदमी लेने आएगा

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के सराफा बाजार में हथियार बंद तीन नकाबपोश बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये न देने पर बदमाशों ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी। दुकानदार ने पुुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा मांगी है मिली जानकारी के अनुसार सराफा बाजार में कपड़ा व्यापारी श्यामलाल खेड़ीवाला की दुकान चलाते हैं। मंगलवार को वह अपनी दुकान पर बैठकर पड़ोसी दुकानदार दीपक से बातचीत कर रहा था। शाम लगभग साढे़ छह बजे एक बाइक पर तीन नकाबपोश दुकान पर आए। बदमाशों ने पिस्तौल श्यामलाल के सामने लहराते हुए दो लाख रुपये मांगे। बदमाशों ने कहा कि पांच दिन के अंदर हमें यह रुपये मिल जाने चाहिए। हमारा आदमी रुपये लेने आएगा। अगर रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे। बदमाश जाते समय श्यामलाल के पास बैठे दुकानदार दीपक को भी किसी को न बताने की धमकी दे गए। पुलिस को दिए बयान में श्यामलाल खेड़ी वाला ने बताया कि दुकान पर साढे़ छह बजे तीन नकाबपोश आए। एक लड़का बाइक स्टार्ट करके रोड पर खड़ा हो गया। दोनों लड़के मेरी दुकान पर आकर मुझे धमकाया। दोनों के पास पिस्तौल लहराते हुए धमकी देने लगे। पैसे ना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि अगर दो लाख रुपये पांच दिन के अंदर नहीं दिए तो जान से मारने की धमकी दी। नकाबपोश बदमाश ये कहते हुए चले गए कि हमारे आदमी को दो लाख रुपये दे देना। कानूनी कार्यवाही की या पुलिस को सूचना दी तो जान से मारने की धमकी दे गए। श्यामलाल ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
सीसीटीवी किए चेक
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुनील कुमार ने दुकान के सामने सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई । फुटेज में बाइक एक युवक बाइक पर खड़ा हुआ था । पीछे पैदल चलते हुए दो युवक नकाबपोश शाम साढे़ छह बजे दुकान में घुसते दिखाई दे रहे हैं। करीब पांच मिनट बाद युवक बाहर निकलते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


हमें आजाद चौके पर कपड़े व्यापारी से रंगदारी मांगने की सूना मिली थी। मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई है। सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए हैं। व्यापारी के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है सुनील कुमार थाना प्रभारी महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed