{"_id":"5bc38b9fbdec22694517ca65","slug":"151539541919-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से मिलने स्कूल आ रहे माता पिता की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी से मिलने स्कूल आ रहे माता पिता की सड़क हादसे में मौत
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़/कनीना। अपनी बेटी से स्कूल में मिलने जा रहे माता-पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर 12 बजे गाहड़ा मोड़ के पास हुआ जहां पर डंपर ने स्कूटी को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में महिला का सिर डंपर के टायरों के नीचे आकर बुरी तरह से कुचला गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सीएचसी कनीना में दाखिल कराया गया। वहां उसके पति ने भी दम तोड़ दिया। आरोपी डंपर चालक को पुलिस ने वाहन सहित काबू कर लिया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कुंभावास, जिला रेवाड़ी निवासी प्रमिला पत्नी कुलदीप सिंह (45)और कुलदीप सिंह पुत्र मनीराम (50) स्कूटी पर अपनी बेटी से मिलने के लिए सूरज स्कूल महेंद्रगढ़ जा रहे थे। उनकी बेटी सूरज स्कूल में 12वीं मेडिकल कक्षा की छात्रा है। गाहड़ा मोड़ के पास डंपर ने ओवरटेक करते समय स्कूटी को साइड मार दी जिससे महिला सड़क पर जा गिरी और उसके सिर के ऊपर से डंपर के पहिए गुजर गए जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ में ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल लेकर आई जहां चिकित्सकों से पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
मृतक कुलदीप का दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर होटल है जबकि प्रमिला ग्रहणी थी। दंपति के दो लड़कियां और एक लड़का है। बड़ी लड़की रेवाड़ी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। दूसरी लड़की महेंद्रगढ़ सूरज स्कूल में 12वीं मेडिकल में और छोटा लड़का रेवाड़ी निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
कई दिनों बाद मिलने जा रहे थे परिजन
परिजनों ने बताया कि मम्मी-पापा को अपनी लाडली से मिले हुए कई दिन हो गए थे। कुछ दिन पहले ही उनकी अपनी बेटी से बातचीत हुई थी। उन्होंने अपनी बेटी को रविवार को मिलने आने की बात कही थी। माता-पिता अपनी लाडली के लिए खाने-पीने का सामान बड़े चाव से लेकर जा रहे थे। परंतु इसी बीच यह हादसा हो गया।