फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पति ने पत्नी को पीट-पीट कर की हत्या

पति ने पत्नी को पीट-पीट कर की हत्या

Mon, 02 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पति ने पत्नी को पीट-पीट कर की हत्या
लाठी-डंडों से पीट-पीटकर पति ने की पत्नी की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार गांव बुचौली निवासी पूजा और उसके पति सचिन की शुक्रवार से कहासुनी चल रही थी। शनिवार को पति और पत्नी का आपस में झगड़ा हो गया। इस दौरान सचिन ने पूजा की लाठी-डंडों एवं लात घूसों से पिटाई की। जिससे पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद सचिन ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर रोहतक रेफर कर दिया। परिजन महिला को रोहतक ले जाने लगे तो उसने नागरिक अस्पताल के बाहर गाड़ी में ही दम तोड़ दिया। दंपति का बेटा अभी सात महीने का ही है। मृतका के पिता ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
झज्जर जिले के कहाड़ी गांव निवासी एवं मृतका पूजा के पिता सांवत सिंह ने बताया उसने अपनी बेटी की शादी गांव बुचौली निवासी सचिन के साथ 15 दिसंबर 2015 को की थी। उसने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में दान-दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद ही सचिन उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग करने लगा था और मारपीट करता था। इस संबंध में तीन-चार बार पंचायत भी हो चुकी है। पंचायत में सतीश ने अपनी गलती मानी थी। पंचायत के कहने पर उसने अपनी बेटी को सतीश के साथ भेज दिया। इस दौरान मेरी लड़की को एक लड़का हुआ । छूछक में भी उसने अपनी हैसियत अनुसार पैसा लगाया। इसके बाद भी वह दहेज मांगता था। उन्होंने बताया कि उसके पास 30 जून को पुलिस का फोन आया कि आपकी बेटी के साथ आपके दामाद ने मारपीट की है। इसके बाद उसने गांव बुचौली के एक परिचित से फोन पर बातचीत की तो पता चला कि सतीश ने उसकी लड़की को कमरे में बंद करके डंडे और लात-घूसों से बुरी तरह मारपीट की है। मारपीट में चोट अधिक लगने के कारण मेरी बेटी की मौत हुई है। पुलिस ने रविवार को मृतका के पिता सांवत सिंह के ब्यान पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के दौरान डीएसपी सतेंद्र कुमार भी पहुंचे और मृतका के पिता से घटना के बारे में जानकारी ली। सचिन अपने माता-पिता के इकलौता बेटा है और वह घर पर ही रहता था। जबकि सचिन के पिता भिवाड़ी पेट्रोल पंप पर कार्य करता है। उसकी मां पांच-छह दिनों मायके गई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव बुचौली निवासी सचिन ने अपनी पत्नी पूजा की हत्या कर दी है। मृतका के पिता सांवत सिंह के बयान पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। -सतेंद्र कुमार, डीएसपी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed