फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिला प्रतिनिधि मंडल

लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिला प्रतिनिधि मंडल

Tue, 12 Feb 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिला प्रतिनिधि मंडल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर के परशुराम चौक पर स्थित रेमंड के शोरूम पर शुक्रवार की रात को हुई लूट की वारदात को लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा से मिला। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कराने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षामंत्री को यह भी बताया कि क्षेत्र में एक माह के दौरान इस प्रकार की कई वारदात हो चुकी हैं। कई मामलों के आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। शिक्षामंत्री ने प्रतिनिधि मंडल के सामने ही फोन पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से बात की। लूट की घटना के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने अपने निवास पर लोगों की समस्या भी सुनीं। इस मौके पर प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से तमाम विपक्षी दल घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की ओर से अपने अस्तित्व को बचाने का प्रयास चल रहा है, जिसको लेकर वे गठबंधन की राजनीति कर रहे हैं। यह पार्टियां कभी एक दूसरे की धुर विरोधी होती थी मगर आज इनके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

बसपा ने हरियाणा में इनेलो से गठबंधन करके उसका परिणाम देख लिया। अब उसने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से हाथ मिलाया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा ने जींद उपचुनाव को जीत कर हरियाणा में अपना टेस्ट पास कर लिया है। अब पार्टी ने लोकसभा चुनाव की दसों सीटों पर अपना ध्यान फोकस कर दिया है। शिक्षा मंत्री ने लोगों की शिकायतें सुनने के बाद गरीब लोगों आर्थिक सहायता के चैक भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed